e-VITARA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अहमदाबाद के हंसलपुर में सुजुकी मोटर के प्लांट में भारत में बनी सुजुकी की पहली बैटरी इलेक्ट्रिक कार e-VITARA को लॉन्च किया है। यह कार न सिर्फ भारतीय बाजार के लिए, बल्कि दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट के लिए भी बनाई गई है। इस दौरान पीएम मोदी ने हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के उत्पादन का भी उद्घाटन किया है।
मारुति-सुजुकी की पहली ग्लोबल EV
e-VITARA मारुति सुजुकी की पहली ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार है। यह पूरी तरह से भारत में तैयार की गई है और इसका निर्यात यूरोप और जापान जैसे बड़े बाजारों में भी किया जाएगा। यह लॉन्च भारत को इलेक्ट्रिक बनाने में ग्लोबल लेवल तक एक नई पहचान दिलाता है।
नया प्लेटफॉर्म और प्रोडक्शन
e-VITARA को खास HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इस प्लेटफॉर्म को सुजुकी ने टोयोटा और दाइहात्सु के साथ मिलकर बनाया गया है। कार का निर्माण गुजरात के हंसलपुर प्लांट में होगा। इस साझेदारी से भारत में इलेक्ट्रिक तकनीक और प्रोडक्शन को नई रफ्तार मिलेगी।
भारत में बनी बैटरी
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने TDS लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के लोकल प्रोडक्शन की भी शुरुआत की। इस कदम से देश में बनी बैटरियों का उपयोग बढ़ेगा और EV बैटरी सप्लाई चेन में भारत का योगदान लगभग 80% तक पहुंच जाएगा।
दमदार बैटरी और रेंज
e-VITARA दो बैटरी ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध होगी। पहली 49 kWh बैटरी– जिसकी रेंज करीब 500 किलोमीटर की होगी वहीं दूसरी 61 kWh बैटरी जिसकी रेंज लगभग 620 किलोमीटर की होगी। इसमें बेस वेरिएंट FWD के साथ मिलेगा, वहीं ज्यादा पावर और परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए AWD डुअल मोटर का विकल्प दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Indian Motorcycle का क्लासिक लुक वाला Scout Lineup लॉन्च, जानें फीचर्स और प्राइस
साइज और डिजाइन
कार का आकार भी इसे खास बनाता है। e-VITARA की लंबाई 4,275 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और ऊंचाई 1,635 मिमी है। 2,700 मिमी का व्हीलबेस इसे बेहतरीन स्पेस देता है, जिससे सफर आरामदायक और मजेदार हो जाता है।
मॉडर्न इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
e-VITARA का इंटीरियर पूरी तरह आधुनिक है। इसमें 25.65 सेमी का फ्लोटिंग टचस्क्रीन है, जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके साथ 10.25 सेमी का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, यूएसबी-सी पोर्ट और ट्विन-डेक सेंटर कंसोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
सेफ्टी और एडवांस फीचर्स
सुरक्षा के मामले में e-VITARA काफी मजबूत है। इसमें कुल सात एयरबैग्स दिए गए हैं। वहीं इसके टॉप वेरिएंट में ADAS तकनीक मिलती है, जिसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।
कुल मिलाकर e-VITARA भारत में इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में एक बड़ा कदम है। यह कार लंबी रेंज, शानदार डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और बेहतरीन सुरक्षा तकनीक के साथ कस्टमर्ट के लिए एक प्रीमियम विकल्प बनकर आई है।
ये भी पढ़ें- Skoda कार बदलने का शानदार मौका, 6 शहरों में कंपनी लगाएगी एक्सचेंज कार्निवल
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 hr agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines