हर नई कार के साथ 3 फ्री सर्विस दी जाती हैं, जिन्हें कुछ किलोमीटर और तय समय के हिसाब से करवानी पड़ती हैं। वैसे तो फ्री सर्विस सिर्फ नाम की ही होती हैं क्योंकि इसमें लेबर चार्ज को छोड़कर बाकी सभी चार्ज लगते हैं। ऑथोराइज सर्विस सेन्टर पर आपको हमेशा कुशल मैकेनिक मिलते हैं जबकि लोकल जगह पर अनाड़ी मैकेनिक से आपका सामना होता है। इसलिए कार एक्सपर्ट हमेशा ऑथोराइज सर्विस सेन्टर पर ही गाड़ी की सर्विस करवाने की सलाह देते हैं।
फ्री सर्विस तक तो लोग सर्विस सेंटर जाते हैं लेकिन जैसे ही यह सर्विस खत्म हो जाती है, तो लोग कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिसके बाद गाड़ी को काफी नुकसान होने लगता है। ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं कि फ्री सर्विस खत्म होने के बाद किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है…
लोकल मैकेनिक से बना लें दूरी
फ्री सर्विस खत्म होने के बाद अपनी कार को लोकल/अनाड़ी मैकेनिक के पास लेकर ना जायें। अक्सर देखने में आता है कि ऐसे मैकेनिक के पास पर्याप्त जानकारी और सुविधाएं नहीं होती जिसके चलते वो कई बार लोकल पार्ट्स कार में लगा देते हैं, जिसकी वजह से आगे चलकर गाड़ी को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। कई बार लोकल मैकेनिक जुगाड़ करके भी कार को ठीक करने की कोशिश करते हैं जो नुकसानदायक साबित होता है। इसलिए सिर्फ ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर पर ही जाएं।
हर पार्ट को समय पर बदलें
पेट्रोल कार में कुछ पार्ट्स ऐसे भी होते हैं जो सर्विस के टाइम ही बदल दिए जाते हैं… जबकि कई पार्ट्स ऐसे भी होते हैं जिन्हें किलोमीटर के हिसाब से बदलना पड़ता है। अगर आप ये काम समय रहते करवा लेते हैं तो आपकी कार सालों-साल बढ़िया चलेगी।
बेहद जरूरी है रेगुलर सर्विस
अपनी पेट्रोल कार की रेगुलर सर्विस जरूर करवाएं…फ्री सर्विस खत्म होने के बाद भी Paid सर्विस के लिए ऑथोराइज्ड सर्विस सेन्टर से ही संपर्क करें। ध्यान रहे एक भी सर्विस Miss नहीं होनी चाहिए। सर्विस करवाने से पहले सर्विस टीम से बात करें और जो भी खराबी है, उसे उसी समय सही कर लें…
इसके अलावा, अगर आप रोजाना 30-50 किलोमीटर से ज्यादा पेट्रोल कार चलाते हैं तो हर 2500-5000 किलोमीटर के बाद इंजन Oil जरूर चेक करवा लें.. कई बार समय से पहले ही Oil काला या फिर यह कम होने लगता है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया तो इंजन को काफी नुकसान भी हो सकता है। इसके अलावा ब्रेक शू, Oil फिल्टर, एयर फिल्टर और डिस्क ब्रेक Oil भी चेक करते रहें।
यह भी पढ़ें: सस्ते के चक्कर में पुराना स्कूटर खरीदना पड़ न जाए महंगा! इन बातों का रखें ध्यान
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
15 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
16 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
18 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
21 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
22 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines