Pakistan Viral Video on Instagram: सोशल मीडिया पर अजब-गजब वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो पाकिस्तान से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक कार के स्टीयरिंग को रियर सीट पर बैठक कंप्यूटर के कीबोर्ड से कंट्रोल करता हुआ दिख रहा है।
इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में बड़ी संख्या में व्यू और कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि अगर एक्सीडेंट हो जाए तो Delete का बटन दबा देना। एक ने कहा पाकिस्तान के लोग बम बनाते-बनाते ये क्या बनाने लगे।
कार के ड्राइवर सीट पर कोई बैठा दिखाई नहीं दे रहा
इस वीडियो पर अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। ये कार मारुति सुजुकी की अल्टो है,चंद सेकंड के इस वीडियो में कार हाई वे पर चलते हुए दिख रही है। कार के ड्राइवर सीट पर कोई नहीं बैठा है, बावजूद इसके कार सड़क पर सरपट दौड़ रही है।
कार की रियर सीट पर बैठा है युवक
वीडियो में बिना ड्राइवर वाली इस कार के आसपास से सड़क पर ओर गाड़ियां भी आते-जाते दिख रही हैं। कार की रियर सीट पर एक युवक बैठा है। उसके पास एक कंप्यूटर कीबोर्ड है, उसमें से कुछ तार निकलकर कार के स्टीयरिंग से कनेक्ट हो रहे हैं।
कार 40kmph की स्पीड पर चल रही है
युवक का दावा है कि वह कीबोर्ड से कार चला रहा है। वीडियो में जब वह कीबोर्ड पर हरकत करता है तो कार का स्टीयरिंग मूव होता हुआ दिख रहा है। युवक का दावा है कि कार 40kmph की स्पीड पर चल रही है। उसने खुद ये सिस्टम कार में फीट किया है। ये वीडियो पाकिस्तान के Abbottabad की बताई जार ही है। यूजर्स इस वीडियो को काफी लाइक कर रहे हैं। इसे शेयर कर रहे हैं और बार-बार देख रहे हैं।
ये भी पढ़ें: CNG बाइक से हर महीने कितने पैसे बचेंगे? Bajaj के अधिकारी ने बता दी सच्चाई…
ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
17 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
20 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
22 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines