हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जुलाई 2023 से होगी Ola S1 AIR स्कूटर की डिलीवरी शुरू, जानें कीमत और माइलेज

विज्ञापन
फाइल फोटो

Ola S1 AIR: टू व्हीलर निर्माता ओला के मोस्ट अवेटेड धांसू स्कूटर Ola S1 AIR की डिलीवरी जुलाई 2023 से शुरू होगी। ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भविष्य अग्रवाल ने अपने ट्विटर हैंडल से यह जानकारी शेयर की है। कंपनी की वेबसाइट पर जाकर लोग इसकी बुकिंग कर सकते हैं।

तीन ड्राइविंग मोड का विकल्प मिलेगा

जानकारी के मुताबिक ओला एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2, 3 और 4 किलोवॉट की बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा। सिंगल चार्ज में यह स्कूटर अलग-अलग 85, 125 और 165 km की रेंज देगा। इसमें कंपनी तीन राइडिंग मोड इको, नार्मल और स्पोर्ट्स देगी।

7.0 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन मिलेगा

ओला एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.5 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी। स्कूटर की टॉप स्पीड 85 kmph होगी। फास्ट चार्ज से इस स्कूटर को 4.5 घंटे और सामान्य चार्जर से 6.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। स्कूटर में मूवओएस 3.0 कनेक्टिविटी के साथ 7.0 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन मिलेगा।

विज्ञापन

और पढ़िए – Citroen की नई ईवी कार लॉन्च, 74 km की ड्राइविंग रेंज, कीमत बस इतनी सी!, जानें फीचर्स

सबसे अधिक बिकने वाला स्कूटर

बाजार में यह धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर शुरूआती कीमत 84999 रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। इसका टॉप मॉडल 1.10 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिलेगा। बाजार में यह स्कूटर एथर, ओकिनावा और हीरो के इलेक्ट्रिक स्कूटरों से मुकाबला करेगा। बता दें ओला मोटर्स ने बीते अप्रैल माह में सबसे अधिक ईवी स्कूटर की बिक्री की है।।

विज्ञापन

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola