Rolls-Royce car made from Maruti 800: रॉल्स रॉयस की गाड़ियां उसे लेने वाले की हैसियत को बताती हैं। हर किसी का सपना होता है कि वह अपनी लाइफ में एक बार इस कार को खरीदे अगर खरीद नहीं पाए तो कम से कम उसमें एक बार सफर करने का मौका मिले।
मारुति को मॉडिफाई कर उसे बनाया रॉल्स रॉयल
इन दिनों सोशल मीडिया पर मारुति 800 को कन्वर्ट कर बनाई रॉल्स रॉयस कार का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो केरल का बताया जा रहा है। कार को नेटिजन्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में मारुति 800 की पुरानी का दिख रही है, जिसे मॉडिफाई कर उसे रॉल्स रॉयल का रूप दिया गया है।
Rolls-Royce का लग्जरी फील
वीडियो में दिख रहा है कि कार को Rolls-Royce की फ्रंट ग्रिल, बंपर और लोगो दिया गया है। लाइट, फ्रंट फेस के ऊपर कट कर उसे बाहर से Rolls-Royce का लग्जरी फील देने की कोशिश है। कार में बाहर से पेंट किया गया है। कार का इंटीरियर में मारुति 800 का पुराना स्टीयरिंग दिख रहा है।
लोग कर रहे कमेंट
नेटिजन्स जमकर वायरल वीडियो को शेयर कर रहे हैं। 30 हजार से अधिक लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। चार हजार से अधिक लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर जमकर लोग कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में कार के मॉडिफिकेशन की तारीफ कर रहे हैं। जिसे युवक की कार है उसने किस तरह मॉडिफाई की वह पूछ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरी मॉडिफिकेशन में कुल 45 000 रुपये खर्च हुए हैं।
कार में 6.75-लीटर का ट्वीन टर्बो V12 इंजन
Rolls-Royce Ghost जिस कार को इस कार का रूप दिया गया है वह बाजार में 6.95 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस कार में 6.75-लीटर का ट्वीन टर्बो V12 इंजन मिलता है। यह इंजन 571 PS की हाई पावर और 850 Nm का पीक टॉर्क देता है।
कार 250 kmph की टॉप स्पीड देती है
Rolls-Royce Ghost 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। यह कार महज 4 सेकंड में 100 kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है। यह कार 250 kmph की टॉप स्पीड देती है। इसमें ऑल व्हील ड्राइव मिलता है। कार में डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
45 mins agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
22 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines