Fastest 125cc Bikes: भारत में 125cc बाइक का सेगमेंट इस समय सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इस सेगमेंट में अब ही तक जितनी भी बाइक्स आ रही हैं वो यूथ के साथ फैमिली क्लास को भी खूब पसंद आ रही हैं। लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं देश की सबसे फ़ास्ट स्पोर्ट्स बाइक्स के बारे में…अगर आप भी एक ऐसी ही बाइक की तलाश में हैं तो यहां हम आपको तीन ऐसी बाइक्स बता रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं…
Bajaj Pulsar N125
बजाज ऑटो हमेशा यंग राइडर्स को ध्यान में रखते हुए बाइक डिजाइन करती है। बजाज की Pulsar N125 एक फ़ास्ट बाइक है।इस बाइक में दो वेरिएंट मिलते हैं। इंजन को बात करें तो पल्सर 125 में एक दम नया 125cc का इंजन दिया है को 12PS की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है। ये नया इंजन शांत है लेकिन उतना ही पावरफुल भी बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें 17 इंच के टायर दिए गए हैं। बाइक को सिंगल टोन और ड्यूल टोन रंगों के ऑप्शन और आकर्षक ग्राफिक्स के साथ लाया गया है।
बाइक में ISG, किक स्टार्ट, मोनोक्रोम एलसीडी के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को भी दिया गया है। यह बाइक भी स्प्लिट सीट के साथ ऑफर की गई है।बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक के साथ CBS सिस्टम दिया गया है। बाइक की सीट और डिजाइन स्पोर्ट्स बाइक जैसा है, इसलिए केवल यूथ को पसंद आएगी, फैमिली क्लास इससे दूरी बना सकते हैं!
TVS Raider 125
देश में मौजूदा 125cc बाइक सेगमेंट में TVS Raider 125 एक बेहतरीन बाइक है। इस बाइक में सबसे बेस्ट बैलेंस मिलता है। हाई स्पीड में भी यह रोड पर चिपक कर चलती है। बाइक का डिजाइन स्पोर्टी है। यूथ के साथ फैमिली क्लास को भी यह बाइक पसंद आ रही है। इंजन की बात करें बाइक में 124.8 cc का इंजन लगा है जो 8.37 kW की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क देता है। यह 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। एक लीटर में यह बाइक 60-62 किलोमीटर की माइलेज ऑफ़र करती है और यह माइलेज रियर टाइम है। बाइक के दोनों टायर्स में 17 इंच के टायर्स लगे हैं। TVS Raider की एक्स शो रूम कीमत 95,219 रुपये से शुरू होती है।
Hero Xtreme 125R
हीरोमोटोकॉर्पकी Xtreme 125R डिजाइन के मामले में एक अच्छी बाइक है, लेकिन इसका बैलेंस उतना अच्छा नहीं है जितना हमें उम्मीद थी। यूथ को यह बाइक काफी पसंद आ सकती है लेकिन फैमिली क्लास इससे दूरी बना सकते हैं। इंजन की बात करें तो Xtreme 125R में 125cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन जो 11.5 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है एक लीटर में यह बाइक 66 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 95,000 रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Tata Sierra की हो रही है टेस्टिंग, भारत में जल्द होगी लॉन्च, कीमत हुई लीक
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
13 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
14 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
17 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
19 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
20 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines