Nissan Magnite Facelift: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में निसान की Magnite काफी पसंद की जाने वाली एसयूवी है। डिजाइन से लेकर इंजन तक के मामले में इस गाड़ी ने भारतीय कार बाजार में अपनी अलग जगह बना ली है। अब खबर आ रही है कि नई Magnite Facelift को लॉन्च किया जा रहा है। नया मॉडल कई नए बदलावों और फीचर्स के साथ आएगा। कई बार नए मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। साथ ही इसके इंजन को भी अपडेट किया जायेगा। हाल ही में कंपनी ने Magnite का स्पेशल एडिशन पेश किया था।
Nissan Magnite Facelift कब होगी लॉन्च
निसान ने अपनी प्रीमियम एक्स-ट्रेल एसयूवी को पेश किया था जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। एक्स-ट्रेल के साथ ही निसान ने अपने नए प्लान पेश करते हुए बताया कि इसी साल Magnite Facelift का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया जाएगा। नई मैग्नाइट फेसलिफ्ट के बाहरी लुक से लेकर इसके इंटीरियर को भी अपडेट किया जाएगा। साइज में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा लेकिन लुक्स को चेंज किया जायेगा। नए मॉडल के इंजन को भी अपडेट किया जायेगा ताकि पावर और माइलेज में इजाफा हो।
मिल सकते हैं ये फीचर्स
- ऑटो-डिमिंग IRVM
- वेंटिलेटेड सीटें
- नया डैशबोर्ड
- सॉफ्ट-टच डोर पैनल
- सिंगल-पैन सनरूफ
- 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- क्लाइमेट कंट्रोल
- कीलेस एंट्री
- निसान कनेक्ट टेलीमैटिक्स
इंजन की बात करें तो Nissan Magnite फेसलिफ्ट में 1.0L, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 71bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करेगा इसके अलावा इसमें एक और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलेगा जो 99bhp की पावर और 160Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड AMT और CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। नये मॉडल की कीमत 6 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
Nissan Magnite
Magnite का GEZA एडिशन
हाल ही में निसान ने Magnite को GEZA CVT गियरबॉक्स के साथ बाजार में लॉन्च किया था। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.84 लाख रुपये रखी गई है। इस नए मॉडल में कुछ नए फीचर्स को शामिल किया है। CVT गियरबॉक्स के अलावा इसमें कोई खास बदलाव नहीं किया है। इसके डायमेंशन में भी कोई छेड़छाड़ नहीं की है। आपको बता दें कि निसान का CVT गियरबॉक्स सबसे बेस्ट माना जाता है और इसकी परफॉरमेंस वाकई थ्रिल पैदा करती है।
स्पेशल एडिशन में शामिल हुए ये नए फीचर्स
- 22.86cm का टचस्क्रीन
- एंड्राइड कारप्ले के साथ वायरलैस कनेक्टिविटी
- JBL के प्रीमियम स्पीकर्स
- रियर कैमरा सेटअप
- एम्बिएंट लाइट्स जिसे App से कंट्रोल कर सकते हैं
- प्रीमियम सीट्स
- GEZA एडिशन का बैज
GEZA: इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो Magnite GEZA CVT के स्पेशल एडिशन में 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 100PS की पावर और 152 NM का टॉर्क मिलता है। यह इंजन CVT गियरबॉक्स से लैस है। इसमें 15 और 16 इंच के टायर्स का ऑप्शन दिया है। इस गाड़ी का वजन 951 किलोग्राम है। ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: बारिश के पानी में बंद हो जाए स्कूटर तो भूल कर न करें ये काम, सिस्टम खराब होना तय
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
14 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines