हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

इलेक्ट्रिक कार में जिंदा जलने से बाल-बाल बचा शख्स, अब Tata को कार की कीमत से ज्यादा देना होगा जुर्माना

District Consumer Disputes Redressal Commission: कंज्यूमर कोर्ट ने टाटा मोटर्स को कार मालिक को कार की कुल कीमत 16.95 लाख रुपये लौटने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने कंपनी को इस रकम पर शिकायत दाखिल करने की तारीख से 9 फीसदी ब्याज देने का भी निर्देश दिया है।

विज्ञापन

District Consumer Disputes Redressal Commission: अक्सर सड़क पर चलती सीएनजी कार में आग लगने की खबरें आती हैं। लेकिन हाल ही में टाटा की नेक्सन ईवी कार में आग लग गई। तेज धमाके के साथ कार पर से ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा। जिसके बाद कार आगे चल रही मोटरसाइकिलस से टकराती हुई पेड़ में जा घुसी और उसमें से आग की लपटें निकलने लगी। ड्राइवर ने किसी तरह सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की मदद से कार का गेट खोला और अपनी जान बचाई।

कार मालिक को मिलेगा 19 लाख मुआवजा 

ये मामला हैदराबाद का है और अब इस मामले में District Consumer Disputes Redressal Commission ने टाटा मोटर्स को कार मालिक को कार की कुल कीमत 16.95 लाख रुपये लौटने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं कमिशन ने कंपनी को इस रकम पर शिकायत दाखिल करने की तारीख से 9 फीसदी ब्याज देने का भी निर्देश दिया है। वहीं, ऑर्डर में यह भी कहा गया है कि कंपनी शिकायकर्ता को मुकदमें बाजी के खर्च के लिए 10000 रुपये और शिकायतकर्ता को इस पूरे मानसिक तनाव के लिए 2.5 लाख रुपये अलग से दे।

कार लेते ही आई बैटरी की ये प्रॉब्लम

जानकारी के अनुसार हैदराबाद के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में Jonathan Brainard ने ये शिकायत की थी। शिकायत में ये कहा गया था कि मई 2022 में उन्होंने 16.95 लाख में टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक कार खरीदी थी। शिकायत में ये भी कहा गया कि कार खरीदने के कुछ दिन बाद ही उसने परेशानी होने लगी। कार में 18 फीसदी बैटरी होने के बावजूद वह नॉर्मल ड्राइविंग मोड में चलती नहीं थी।

ये भी पढ़ें: BMW का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, बटन दबाते ही लगेगा रिवर्स गियर,1 अक्टूबर को लॉन्च होगा

बैटरी पैक था खराब 

शिकायत में ये दावा किया गया कि शोरूम पर जब कार की जांच की गई तो पता चला कि उसका हाई वोल्टेज बैटरी पैक खराब है, जिसे बदला जाएगा। कार मालिक का आरोप था कि कंपनी ने इसे बदलकर नया लगाने की बजाए पुराने को ही ठीक करके लगा दिया, जबकि कार वारंटी पीरियड में थी। इस सब की वजह से ही उनका 1 जून 2023 को हादसा हुआ और इस हादसे से कार में आग लग गई और उस समय कार चला रहे ड्राइवर की जान किसी तरह बचाई जा सकी।

ये भी पढ़ें: Citroen C3 Turbo AT: ट्रैफिक में ड्राइव करना होगा आसान, आ गई ये सस्ती ऑटोमैटिक कार्र

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें