हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

315km की रेंज, 7.99 लाख रुपये कीमत, बदल जायेगी टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार

Tata Tiago ev facelift: भारत में 70% मार्केट शेयर के साथ टाटा मोटर्स ev मार्केट में अब नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने जा रही है। कुछ फेसलिफ्ट तो कुछ नए मॉडल आने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

Tata Tiago ev facelift: अब ज़माना सस्ती इलेक्ट्रिक कारों का है। टाटा और एमजी ने इसकी शुरुआत कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ महीनों में ev सेगमेंट और बड़ा तो होगा, साथ ही कार कंपनियां भी काफी किफायती मॉडल बाजार में लाने की तैयारी कर रही हैं। इस समय बाजार में टाटा की टियागो एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार है जो MG Comet को कड़ी टक्कर देती है। अब चूंकि टियागो में बहुत समय से कोई अपडेट नहीं हुआ है तो ऐसे में खबर यह आ रही है कि कंपनी इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है।

70% मार्केट शेयर

इलेक्ट्रिक कार बाजार में इस समय टाटा मोटर्स का 70% मार्केट शेयर है। इस समय नई टियागो फेसलिफ्ट ev को लेकर बाजार गर्म है। नए मॉडल को इस साल जून-जुलाई तक लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन कंपनी ने इस बारे में अभी कोई जानकारी नही दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल की टेस्टिंग चल रही है और यह अपने अंतिम चरण में है।

नये मॉडल में मिलेंगे नए फीचर्स

नई टियागो ev में इस बार काफी बड़े अपडेट होने जा रहे हैं। इसके डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक में आपको नयापन देखने मिलेगा। ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें कुछ नए फीचर्स को भी शामिल किया जा सकता है। कार में ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम की सुविधा मिलेगी जिसकी मदद से रात में ड्राइविंग के दौरान हाई-बीम की वजह से दिक्कत नहीं होगी।

विज्ञापन

बैटरी और रेंज में नहीं होगा कोई बदलाव

ताजा जानकारी के मुताबिक फेसलिफ्ट टियागो ईवी की बैटरी से लेकर रेंज में कोई बदलाव नहीं मिलेगा क्योंकि अगर कंपनी ऐसा करती है तो कॉस्ट में फर्क आ सकता है। अगर रेंज बढ़ती है तो कार की कीमत भी ज्यादा हो सकती है। नए मॉडल में भी 19.2 kWh और 24 kWh के दो बैटरी पैक विकप्ल मिलेंगे।  सिंगल चार्जिंग में यह कार 250 किलोमीटर और 315 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है।

सेफ्टी के लिए कार में ड्यूल  एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, क्रैश सेंसर और रियर कैमरा जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। टियागो ev का सीधा मुकाबला MG Comet से होगा जिसकी कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है। माना जा रहा है कि फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत 8 लाख रुपये के आस पास हो सकती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 74 रुपये में 34km की माइलेज, बेहद कम खर्च में चलती हैं ये CNG कारें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola