Upcoming cars of maruti suzuki: अगला साल मारुति सुजुकी के लिए बेहद खास रहने वाला है. 2025 में कंपनी की ओर से ज्यादा नए मॉडल देखने को नहीं मिले, लेकिन 2026 में हालात बदलने वाले हैं. बजट कारों से लेकर प्रीमियम और इलेक्ट्रिक सेगमेंट तक, मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में एक बार फिर आक्रामक रणनीति के साथ उतरने की तैयारी कर चुकी है. आने वाले साल में कंपनी चार नई कारें लॉन्च कर सकती है, जो अलग-अलग तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएंगी.
2026 की शुरुआत Maruti e Vitara से
नए साल की शुरुआत मारुति सुजुकी अपनी पहली प्योर इलेक्ट्रिक कार Maruti e Vitara के साथ करेगी. यह SUV सीधे तौर पर Hyundai Creta Electric को टक्कर देगी. Maruti e Vitara को दो वेरिएंट में उतारा जाएगा. एक वेरिएंट में 142 bhp का फ्रंट मोटर और 49 kWh का LFP बैटरी पैक मिलेगा, जबकि दूसरे वेरिएंट में 172 bhp का फ्रंट मोटर और 61 kWh का बड़ा LFP बैटरी पैक दिया जाएगा. ज्यादा बैटरी वाला वेरिएंट एक बार चार्ज में करीब 543 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगा.
प्रीमियम फीचर्स और सेफ्टी पर खास फोकस
Maruti e Vitara फीचर्स के मामले में भी काफी मजबूत होगी. इसमें 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 10.1-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 40:20:40 स्प्लिट रियर सीट और Infinity by Harman का साउंड सिस्टम दिया जाएगा. सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसमें लेवल-2 ADAS फीचर्स और 7 एयरबैग शामिल होंगे. हालांकि, इस इलेक्ट्रिक SUV में पैनोरमिक सनरूफ नहीं दिया जाएगा, जो कुछ ग्राहकों को खल सकता है.
सेंकड क्वाटर में आएगी Brezza फेसलिफ्ट
2026 की दूसरी तिमाही के आखिर में मारुति सुजुकी Brezza का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर सकती है. इस अपडेटेड मॉडल में नए डिजाइन वाले बंपर, 16-इंच के नए अलॉय व्हील और कुछ नए कलर ऑप्शन देखने को मिलेंगे. केबिन में 10.1-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर जैसे नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं, ताकि युवा और टेक-सेवी ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके. इंजन और गियरबॉक्स में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.
साल के सेंकड हाफ में Fronx Flex-Fuel
2026 के दूसरे हाफ में मारुति सुजुकी Fronx का फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने इस मॉडल को 2025 Japan Mobility Show में दिखाया था. Fronx Flex-Fuel पेट्रोल के साथ 85 प्रतिशत तक इथेनॉल मिक्स वाले फ्यूल पर चल सकेगी. सरकार 2030 तक पूरे देश में E30 पेट्रोल लागू करने की दिशा में काम कर रही है और मारुति सुजुकी इस बदलाव के लिए पहले से खुद को तैयार कर रही है.
साल के अंत में आएगी नई इलेक्ट्रिक MPV
2026 के आखिर तक मारुति सुजुकी अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार पेश कर सकती है, जो e Vitara के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. यह एक प्योर इलेक्ट्रिक MPV होगी, जिसे कंपनी के अंदर ‘YMC’ कोडनेम से जाना जाता है. यह मॉडल Kia Carens Clavis Electric को कड़ी टक्कर दे सकती है. अगर इसमें e Vitara वाले ही बैटरी पैक और मोटर दिए गए, तो इसकी अधिकतम रेंज करीब 500 किलोमीटर तक हो सकती है.
ये भी पढ़ें- 2026 में कार खरीदारों की लगेगी लॉटरी! EV से लेकर हाइब्रिड तक नए साल में ये गाड़ियां होंगी लॉन्च
संबंधित खबरें
Toyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
5 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
5 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
7 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
10 hrs agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
12 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines