हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नई Kia Seltos का वर्ल्ड प्रीमियर आज, जानें लुक से लेकर टेक्नोलॉजी तक क्या मिलेगा नया?

सेकंड जनरेशन Kia Seltos का वर्ल्ड प्रीमियर आज भारत में होने जा रहा है. नई Seltos पहले से बिल्कुल अलग डिजाइन, ज्यादा फीचर्स और हाइब्रिड इंजन विकल्प के साथ आ सकती है. आइए जानते हैं इसमें क्या नया मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन
आज होगा नई Kia Seltos का वर्ल्ड प्रीमियर.

New Kia Seltos: करीब 6 साल बाद Kia अपनी सबसे पॉपुलर SUV को बिल्कुल नए लुक में पेश करने जा रही है. आज 10 दिसंबर को भारत में सेकंड जनरेशन Kia Seltos का वर्ल्ड प्रीमियर होने वाला है. ये नई Seltos न सिर्फ पूरी तरह बदले हुए डिजाइन के साथ आएगी, बल्कि इसमें पहले से ज्यादा एडवांस फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलेगी.
बता दें, Kia Seltos वह कार है जिसने भारतीय बाजार में कंपनी की मजबूत नींव रखी. लॉन्च के वक्त इस SUV को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और सालों बाद भी यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की टॉप पसंद में बनी हुई है.

बिल्कुल नई डिजाइन लैंग्वेज

कंपनी के जारी किए टीजर में और प्रमोशनल इमेज से साफ है कि नई Seltos का लुक पहली जनरेशन से बिल्कुल अलग होगा. इसमें Kia की नई डिजाइन दिखाई देगी, जो पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा मॉडर्न और बोल्ड होगी.

‘डिजिटल टाइगर फेस’ और नया फ्रंट लुक

नई Seltos में री-डिजाइन किया गया ‘डिजिटल टाइगर फेस’ मिलेगा. इसमें ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल, पतली हेडलाइट्स और वर्टिकल डे-टाइम रनिंग लाइट्स दी जाएंगी. खास बात यह है कि बाहरी तरफ लगी लाइट्स इंडिकेटर का भी काम करेंगी, जिससे फ्रंट लुक और ज्यादा फ्यूचरिस्टिक नजर आएगा.

साइड और रियर डिजाइन में भी बड़ा बदलाव

SUV में नए ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, फ्लश डोर हैंडल और पहले जैसी ग्लास डिजाइन देखने को मिलेगी. पीछे की ओर L-शेप टेललाइट्स दी जाएंगी, जिन्हें फुल-विड्थ लाइट बार से जोड़ा गया होगा. यह सेटअप Carens Clavis से मिलता-जुलता होगा और पूरी कार में Kia Telluride की झलक भी साफ नजर आएगी.

इंटीरियर में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

अंदर से भी नई Seltos मौजूदा मॉडल से काफी आगे होगी. कंपनी ने पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट पार्किंग सेंसर और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स की पुष्टि कर दी है. उम्मीद की जा रही है कि फीचर्स की लिस्ट में और भी हाई-टेक सुविधाएं शामिल होंगी, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाएंगी.

इंजन ऑप्शन

मौजूदा Seltos में मिलने वाले इंजन ऑप्शन इसमें मिल सकते हैं. हालांकि सबसे बड़ी खबर यह है कि Kia Seltos में हाइब्रिड पावरट्रेन भी शामिल किया जा सकता है. इससे यह SUV Toyota Hyryder, Maruti Suzuki Grand Vitara और Victoris जैसी हाइब्रिड SUVs को सीधी टक्कर दे पाएगी.

कब आएगी बाजार में?

नई Kia Seltos का पूरा खुलासा आज हो जाएगा, लेकिन बिक्री की शुरुआत 2026 की शुरुआत में होने की उम्मीद है. अनुमान है कि कंपनी जनवरी 2026 में कीमतों का ऐलान करेगी और उसी महीने के आखिर तक डिलीवरी भी शुरू हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें