New Honda Amaze: हाल ही में मारुति सुजुकी ने अपनी नई डिजायर को बाजार में लॉन्च किया है, और अब होंडा कार्स इंडिया भी अपनी नई अमेज फेसलिफ्ट को बाजार में लॉन्च करने जा रही है। जी हां 4 दिसंबर को नई अमेज से पर्दा उठेगा। इस बार नई अमेज में काफी बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। माना जा रहा है कि इसमें कंपनी ने अपनी ही SUV ‘Elevate’ के कुछ फीचर्स को शामिल करेगी। नई अमेज, डिजाइन से लेजर फीचर्स के मामले में मारुति की नई डिजायर को कड़ी टक्कर दे सकती है। आइये जानते हैं नई अमेज में मिलने वाले फीचर्स के बारे में…
बड़ी टचस्क्रीन
होंडा अपनी नई अमेज में 8-इंच की टचस्क्रीन को शामिल कर सकती है, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले को सपोर्ट करेगी। मौजूदा अमेज में 7-इंच की टचस्क्रीन है। यह फीचर ग्राहकों को लुभा सकता है। बड़ी स्क्रीन से ड्राइविंग अनुभव भी बेहतर बनता है।
वायरलेस चार्जर
नई अमेज में इस बार वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर की सुविधा मिलेगी। यह फीचर आजकल काफी ट्रेंड में है और ग्राहक भी इसे खूब पसंद करते हैं। वैसे इस तरह का फीचर महंगी लग्जरी कारों में ही देखने को मिलता है।
6 एयरबैग्स
कार में बैठने वाले सभी लोगों की सेफ्टी के लिए नई अमेज में 6 एयरबैग्स दिए जा रहे हैं। जबकि मौजूदा अमेज में 2 एयरबैग्स मिलते हैं।
सनरूफन
नई डिजायर में अब सनरूफ दिया गया है और ऐसे में नई अमेज में भी सिंगल-पेन सनरूफ दिया जा सकता है। भारत में सनरूफ फीचर काफी पसंद किया जाता है। हालाकि इसका इसका इस्तेमाल भारतीय ग्राहकों को अभी तक करने नहीं आया। वैसे भारत में सनरूफ की जरूरत ही नहीं है, लोफ सिर्फ टशन मारने के लिए इस फीचर की डिमांड करते हैं।
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
नई होंडा अमेज में इस बार 7-इंच के सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले की सुविधा मिलेगी मौजूदा मॉडल में मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) दिया गया है। इस तरह के फीचर कार को स्मार्ट लुक देते हैं और ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी बेहतर बनता।
लेन वॉच कैमरा
सेफ्टी के लिए नई होंडा अमेज में एक लेन वॉच कैमरा फीचर मिलेगा । यह फीचर ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के लिये जान जाता है। इस फीचर की मदद से गाड़ी चलाने में काफी सुविधा रहती है और एक्सीडेंट होने की संभावना कम हो जाती है।
6-स्पीकर सेटअप
होंडा नई अमेज के साउंड सिस्टम को बेहतर किया जाएगा। इसमें इस बार 6-स्पीकर सेटअप वाला साउंड बार मिलेगा। म्यूजिक लवर्स को ये फीचर पसंद आने वाला है।
रियर AC वेंट
नई जनरेशन अमेज में अब आपको रियर AC वेंट की सुविधा मिलेगी। यह नई डिजायर, हुंडई ऑरा और टाटा टिगोर में मिलती है। यह एक कॉमन फीचर है जो अब खूब देखने को भी मिल रहा है।
लेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ADAS
इसके अलावा नई अमेज में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ADAS जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। और यह ADAS के साथ आने वाली पहली सबकॉम्पैक्ट सेडान हो सकती है। कुल मिलाकर नई अमेज इस बार कई मायनों में बेहतर कार के रूप में आ रही है।
यह भी पढ़ें: Car Price Hikes: कार खरीदने का सही मौका! वरना नए साल में देने होंगे 9 लाख रुपये ज्यादा
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
6 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
9 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines