New-gen WagonR: मारुति सुजुकी की हैचबैक कर वैगन-आर (Wagon R) भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, लगातार इसकी बिक्री बढ़ रही है। यह कार पिछले काफी सालों से बेस्ट सेलर रही है। लेकिन अब जल्द ही इस कार का नया अवतार लॉन्च होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Wagon R अब हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च होने जा रही है।लेकिन सबसे पहले इसे जापानी कार बाजार में उतारा जाएगा उसके बाद इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया इस कार में देखने को मिलेगा।
इंजन और पावर
रिपोर्ट्स के मुताबिक लागत घटाने और फ्यूल एफिशियंसी बढ़ाने के के लिए नई वैगनआर में 660cc का 3 पेट्रोल इंजन मिल सकता है। ये इंजन 54PS की पावर 58Nm टॉर्क जनरेट करेगा। इसके अलावा,इलेक्ट्रिक मोटर 10PS और 29 Nm का योगदान देने में सक्षम है। इसे AGS (ऑटो गियर शिफ्ट) से जोड़ा जा सकता है। लेकिन अगर यह कार भारत आती है तो इसमें 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के मिलने की सम्भावना है। ये Z12E इंजन 35 kmpl की माइलेज के साथ बढ़िया परफॉरमेंस भी देगा।
New-gen WagonR लंबाई 3,395mm, चौड़ाई 1,475mm और ऊंचाई 1,650mm हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हैचबैक का व्हीलबेस 2,460mm होने के साथ इसका कुल वजन 850 किलोग्राम होगा। नई वैगन आर में हाइब्रिड इंजन मिलेगा और इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इतना ही नहीं इसके डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। नई वैगन फुल हाइब्रिड पावरट्रेन के अलावा इसके रियर डोर्स स्लाइडिंग वाले होंगे। इतना ही नहीं कार की सभी सीटें पहले से ज्यादा आरामदायक होंगी और इसमें नए फीचर्स को भी शामिल किया जाएंगा। गाड़ी को लगभग 10 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के करीब पेश किए जाने की संभावना है।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए हाइब्रिड वैगन-आर में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ब्रेक अस्सिट और स्टैंडर्ड 6 एयरबैग जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। वैसे नई वैगनआर के लॉन्च को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।भारत में वैगन-आर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है। भारत में हाइब्रिड मॉडल की कीमत 8 लाख रुपये के आस पा आ सकती है।
यह भी पढ़ें: 400km की रेंज के साथ Mahindra की नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च के लिए तैयार! कीमत लीक
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines