New Car Pre-Delivery Inspection: अगस्त का महीना चल रहा है। कारों पर डिस्काउंट के साथ ऑफर्स जारी हैं। कुछ लोगों को उनकी नई कार की डिलीवरी काफी टाइम बाद मिल रही है। वहीं अक्सर देखने में आ रहा है कि लोग अपनी नई को घर लाने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं और बिना चेक (Inspection) किये कार को घर ले आते हैं जिसकी वजह से बाद में उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए बताया जाता है कि अपनी नई कार की डिलीवरी लेने पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि बाद में आपको नुकसान उठाना न पड़े…
कार की पूरी बॉडी चेक करें
नई कार की डिलीवरी से ठीक पहले डीलरशिप से आपको कॉल आएगा कि आपकी कार तैयार है, आप एक बार आकर कार को चेक करे लें । अक्सर लोग इस छोटे से काम को नजरअंदाज कर देते हैं जो बाद में आगे चलकर नुकसानदायक साबित होता है। इसलिए अपनी कार के हर हिस्से को ठीक से चेक करें उसके बाद ही फॉर्म पर साइन करें। कार में कुछ स्क्रैच या डेंट नजर आये तो इस बारे में डीलर से बात करें और ऐसी गाड़ी की डिलीवरी लेने से बचें।
केबिन पर नजर डालें
कार को बाहर से चेक करने के बाद केबिन पर भी ठीक से नज़र डालें। मैट्स कटे-फटे ना हो इस पर भी ध्यान दें, साथ ही साथ मैट्स को हटाकर देखें ..अन्दर से कार की बॉडी सही है या नहीं इस पर ध्यान देने की जरूरत है। कार की लाइट और स्विच को ठीक से देख लें। AC को चलाकर देखें। इसके अलावा यह भी चेक करें कि केबिन में किसी भी तरह का कोई निशान न हो, इसी प्रकार सीटों को भी ठीक से देख लें। कार के डोर हैंडल्स भी चेक करें कि किसी तरह का कोई स्क्रैच डोर हैंडल्स पर तो नहीं है।
इंजन स्टार्ट करें
डिलीवरी लेने से पहले कार को स्टार्ट करके जरूर देखें, अगर इंजन की आवाज़ नॉर्मल है तो ठीक है और अगर आपको कोई असामान्य आवाज़ सुनाई दे तो तुरंत इसके बारे में डीलर से बात करें। इसके अलावा अगर हाफ सेल्फ मारने पर इंजन स्टार्ट न हो तो डिलीवरी लेने बचें ।
गाड़ी के सभी डॉक्यूमेंट्स ध्यान से देखें
अपनी नई कार के सभी पेपर्स को भी ठीक से देख लें। आपको पेमेंट बिल, पर्मानेंट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस पेपर, मैन्युअल्स, वॉरंटी कार्ड, रोडसाइड असिस्टेंस नंबर और सर्विस बुक जैसे डाक्यूमेंट्स पूरे दिए हैं या नहीं। सब कुछ OK होने बाद ही Inspection लेटर पर साइन करें। इस पूरे प्रोसेस में कम से कम एक घन्टे का समय लग सकता है । इसलिए समय निकाल कर ये काम जरूर करें।
यह भी पढ़ें: 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, 6.13 लाख रुपये कीमत, भारत में सबसे तेजी से बिकी ये SUV
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines