MD Dhoni And Virat Kohli: क्रिकेट मैदान पर तो हम सबने धोनी और विराट की जुगलबंदी देखी है, लेकिन रांची की सड़कों पर दिखा माहीराट का ये अंदाज लोगों के दिल जीत ले गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी खुद गाड़ी चलाकर विराट कोहली को होटल छोड़ते नजर आ रहे हैं. यहां धोनी अपने रेंज रोवर में विराट को ड्राप करते नजर आए.
रांची में टीम इंडिया
बता दें, इंडियन क्रिकेट टीम इस समय रांची में है और 30 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स वनडे मुकाबला खेलने वाली है. खास बात यह है कि रांची खुद महेंद्र सिंह धोनी का शहर है और इसी वजह से टीम यहां पहुंचते ही धोनी खिलाड़ियों को घर डिनर के लिए इनवाइट किया था. इसी के चलते विराट माही के घर पहुंचे थे. वहीं उनके साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दूसरे खिलाड़ी भी मौजूद थे.
डिनर के बाद धोनी ने खुद किया ड्राइव
डिनर के बाद महेंद्र सिंह धोनी खुद कार चलाकर विराट कोहली को टीम होटल छोड़ने निकले. वायरल वीडियो में धोनी ड्राइविंग सीट पर नजर आ रहे हैं, जबकि साइड वाली सीट पर विराट बैठे हैं. सोशल मीडिया पर लोग इसे “रीयूनियन ऑफ द ईयर” कह रहे हैं.
कौन-सी कार में दिखे धोनी और विराट
धोनी जिस कार में विराट को अपनी लग्जरी लैंड रोवर रेंज रोवर ने छोड़ने निकले थे. यह कार अपने शानदार लुक, दमदार इंजन और लग्जरी फीचर्स के लिए जानी जाती है. रांची की सड़कों पर जब यह गाड़ी नजर आई, तो हर किसी की नजर इसी पर टिक गई.
रेंज रोवर के फीचर्स हैरान करने वाले
इस शानदार गाड़ी रेंज रोवर में 13.1 इंच का Pivi Pro इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसके साथ ही 13.7 इंच का फुल डिजिटल HD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है. कार में 3D सराउंड कैमरा, क्लियर विजन फीचर और कई एडवांस टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है जिससे ये गाड़ी काफी हाईटैक है.
सेफ्टी में भी नंबर वन
इतना ही नहीं ये गाड़ी सेफ्टी के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है. इसमें कई एयरबैग्स, EBD के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स हैं, जो इसे एक सेफ और भरोसेमंद SUV बनाते हैं.
कीमत सुनकर चौंक जाएंगे
अगर कीमत की बात करें, तो इसकी भारत में कीमत 2.31 करोड़ रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट में इसकी कीमत 4.66 करोड़ रुपये है.
ये भी पढे़ं- दिसंबर में लॉन्च हो रही ये गाड़ियां, Maruti से Tata तक सब लिस्ट में शामिल
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
18 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
21 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
23 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines