Best car launches 2025: साल 2025 भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए यादगार रहा. इस साल कंपनियों ने सिर्फ नई कारें ही लॉन्च नहीं कीं, बल्कि अपने विजन और रणनीति से यह भी दिखाया कि आने वाला दौर किस दिशा में जाएगा. कहीं इलेक्ट्रिक कारों ने सुर्खियां बटोरीं, तो कहीं पुराने और आइकॉनिक नाम नए अवतार में लौटे. SUV से लेकर इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार तक, हर सेगमेंट में कुछ ऐसा हुआ जिसने बाजार का मिजाज बदल दिया. इन्हीं तमाम लॉन्च में से हमने 5 ऐसी कारें चुनी हैं, जिन्होंने 2025 में सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी. जानते है कौनसी है ऐसी गाड़ियां और इसके पीछे की वजह.
1. टाटा सिएरा- Tata Sierra
2025 में टाटा मोटर्स ने अपनी मशहूर SUV सिएरा को नए अवतार में वापस लाकर सबका ध्यान खींचा. नई Tata Sierra पुराने मॉडल की पहचान को बरकरार रखते हुए पूरी तरह मॉडर्न डिजाइन और टेक्नोलॉजी के साथ आई है. इसमें हेरिटेज-इंस्पायर्ड स्टाइल, नए जमाने के फीचर्स और नया टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. फिलहाल इसे ICE पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया गया है. सिएरा का यह नया इंजन आगे चलकर हैरियर और सफारी जैसे बड़े मॉडल्स के लिए भी अहम माना जा रहा है.
2. हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट- Hyundai Venue Facelift
Hyundai Venue को 2025 में बड़ा फेसलिफ्ट अपडेट मिला, जिसने इसे पहले से ज्यादा फ्रेश और फीचर-लोडेड बना दिया. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.90 लाख रुपये रखी गई है. नए डिजाइन, बेहतर कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, अपडेटेड सेफ्टी फीचर्स और सुधरी केबिन क्वॉलिटी ने इसे फिर से कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मजबूत बना दिया. किफायती कीमत और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू की वजह से वेन्यू फेसलिफ्ट पूरे साल चर्चा में रही.
3. महिंद्रा XEV9e- Mahindra XEV9e
महिंद्रा ने XEV9e के साथ प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को मजबूत किया. यह SUV कंपनी के नए INGLO प्लेटफॉर्म पर बनी है और फीचर्स के मामले में काफी आगे है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 59 kWh और 79 kWh के बैटरी ऑप्शन मिलते हैं और इसकी MIDC रेंज 600 किलोमीटर से ज्यादा बताई जा रही है. शानदार डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी रेंज ने XEV9e को EV सेगमेंट का बड़ा नाम बना दिया.
4. मारुति विक्टोरिस- Maruti Victoris
Maruti Suzuki Victoris के जरिए मारुति ने साफ कर दिया कि वह अब सिर्फ एंट्री-लेवल और मिड-सेगमेंट तक सीमित नहीं रहना चाहती. विक्टोरिस को Arena डीलरशिप के जरिए लॉन्च किया गया, जो अपने आप में एक बड़ा संकेत है. इसकी शुरुआती कीमत 10.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें नया प्लेटफॉर्म, ज्यादा रिफाइंड इंटीरियर और पेट्रोल, CNG व PHEV जैसे पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं. विक्टोरिस उन ग्राहकों को टारगेट करती है, जो मारुति के भरोसे के साथ प्रीमियम फील भी चाहते हैं.
5. MG सायबस्टर- MG Cyberster
MG Motor India ने Cyberster लॉन्च कर भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक रोडस्टर सेगमेंट की नींव रखी. यह डुअल-डोर स्पोर्टी इलेक्ट्रिक कार MG के लिए एक खास ‘हेलो प्रोडक्ट’ साबित हुई. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 74.99 लाख रुपये से शुरू होती है. सायबस्टर ने यह दिखाया कि भारत में अब सिर्फ किफायती EV ही नहीं, बल्कि प्रीमियम और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक कारों के लिए भी जगह बन रही है.
ये भी पढ़ें- 2026 MG Hector खरीदने से पहले जान लें ये 5 बड़े अपडेट, टेक्नोलॉजी में मारेगी बाजी
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
6 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
10 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
12 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
14 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines