Affordable CNG Cars: अब तो देश में EV s का क्रेज है, लेकिन अभी भी ये उतनी किफायती नहीं है कि लोगों की पहली पसंद बन सके। अब ऐसे में जो लोग रोजाना 50 किलोमीटर या इससे ज्यादा की दूरी तय करते हैं उनके लिए अभी भी CNG कार ही एक मात्र ऑप्शन बचता है। इस समय भारत में CNG कारों के कई ऑप्शन हैं। बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक की कार आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। अगर आपका बजट कम है और आप डेली यूज के लिए एक किफायती CNG खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां आपको तीन सबसे बेस्ट ऑप्शन की जानाकारी दे रहे हैं…
Tata Tiago iCNG
टाटा टियागो CNG आपके लिए अच्छा ऑप्शन अबित हो सकती है। इंजन की बात करें तो कार में 1.2 लीटर का इंजन लगा है जो CNG मोड पर 73hp की पावर और 95Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया गया है। यह कार 27km/kg की माइलेज ऑफर करती है। कार की कीमत 5.65 लाख रुपये से शुरू होती है। मारुति की CNG कारों की तुलना में यह कम माइलेज ऑफर करती है। लेकिन यह ज्यादा सेफ्टी और मजबूती ऑफर करती है।
Maruti Celerio CNG
Maruti Celerio CNG एक बढ़िया कार है। इक कॉम्पैक्ट डिजाइन और अच्छा स्पेस आपको पसंद आ सकता है। इस कार में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। इसका इंजन भी बढ़िया परफॉरमेंस देता है। CNG मोड पर यह कार 34.43 km/kg की माइलेज ऑफर करती है।कार में 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं। सेफ्टी के लिए इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स की सुविधा मिलती है। Celerio CNG की एक्स-शो रूम कीमत 5.64 लाख रुपये से शुरू होती है। हेवी ट्रैफिक में इसे ड्राइव करना आसान है।
Maruti Wagon-R CNG
वैगन-आर CNG आज हर घर की पसंद है। जितना स्पेस इस कार में मिलता है उतना किसी और में नहीं मिलता। 5 लोग बहुत ही आराम से बैठ सकते हैं। वैगन-आर में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है और यह कार CNG में भी मौजूद है। इसकी माइलेज 34 km/kg है। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। डेली यूज़ के लिए वैगन-आर का इस्तेमाल किया जा सकता है। वैगन-आर की कीमत 6.54 लाख रुपये से शुरू होती है।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines