Viral Video: अकसर सड़क चलते झगड़े के वीडियो वायरल होते हैं। इन दिनों बैंगलुरू से एक ऐसा वीडीयो वायरल हो रहा है जिसमें टू व्हीलर सवार चार लोग कार सवार दो लोगों को बीच सड़क पर जबरदस्ती रोकते हैं।
जानबूझकर कार के आगे आते हैं
दरअसल, वीडियो फुटेज किसी कार के डैशकैम की है। जिसमें बाइक और स्कूटर पर चार युवक एक कार के आगे चलते दिखाई पड़ रहे होते हैं। चारों कभी जानबूझकर कार के आगे आते हैं कभी सामने से हट जाते हैं। लेकिन जैसे ही कार उनसे आगे निकलने का प्रयास करती है वह लोग फिर अपने दोपहिया कार के आगे लगा देते हैं।
मारपीट पर उतारू हो जाते हैं
वीडियो के मुताबिक कुछ देर तंग करने के बाद टू व्हीलर सवार एक युवक कार के आगे स्कूटर अड़ाकर उसे रोकता है। इस बीच तीनों अन्य दुपहिया सवार उसके साथ भी वहां आ जाते हैं। एक कार में अपना स्कूटर दे मारता है। इस पर एक युवक कार सवार युवकों से मारपीट पर उतारू हो जाता है।
बैगलुरू पुलिस ने लिया एक्शन
इस वीडियो फुटेज को किसी ने सोशल मीडिया पर डाला और बैगलुरू पुलिस को टैग कर दिया। पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए वीडियो की मदद से पहचान कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लोगों को पसंद आई पुलिस की कार्रवाई
पुलिस के कार्रवाई के वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग देख व शेयर कर रहे हैं। अभी तक करीब 2.6k लोग पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की वीडियो को लाइक कर चुके हैं। लोग कमेंट में बैंगलुरू पुलिस की सराहना कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई अन्य लोगों को इस तरह का गलत कदम उठाने से रोकेगी। लोग डैश कैम के भी फायदे गिना रहे हैं। बता दें हाल ही में लॉन्च हुई Hyundai Exter के टॉप मॉडल डैशकैम दिया गया है।
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
9 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
11 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
12 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines