MG ZS EV Excite Launch: ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी एमजी ने बाजार में जेडएस इलेक्ट्रिक एसयूवी का एंट्री लेवल एक्साइट वेरिएंट पेश किया है। कंपनी ने इस कार की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। जेडएस ईवी एक्साइट की कीमत 22.58 लाख रुपये है। यह एक्स-शोरूम कीमत है। कंपनी ने इस एक्सक्लूसिव वेरिएंट को डुअल टोन इंटीरियर में पेश किया है। डुअल टोन इंटीरियर वाले एक्सक्लूसिव वेरिएंट की कीमत 26.60 लाख रुपये रखी गई है।
ZS EV एक्सक्लूसिव कार ब्लैक और आइवरी डुअल टोन इंटीरियर में पेश की गई है। इस बीच कंपनी इस कार के सिंगल टोन वेरिएंट की बिक्री भी जारी रखेगी। नए एक्सक्लूसिव वेरिएंट में आई-स्मार्ट फीचर्स, डुअल-पैन पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। नई आई-स्मार्ट सुविधाओं में फर्मवेयर ओवर-द-एयर (एफओटीए) अपडेट, पार्क+ नेटिव ऐप, मैपमाईइंडिया ऑनलाइन नेविगेशन, डिस्कवर ऐप और लाइव मौसम अपडेट शामिल हैं।
अभी पढ़ें – Discount on Hero HF 100: जबरदस्त माइलेज देने वाली बाइक पर बड़ा डिस्काउंट, फेस्टिव सीजन पर ले आएं घर
हाई-टेक सुविधाओं से भरपूर
इस कार में कनेक्टेड कार फीचर्स, 360 डिग्री कैमरा, हिल डिसेंट कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स दिए गए हैं। इस कार में कंपनी की ओर से 75 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें 10.1 इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम्बेडेड एलसीडी स्क्रीन, हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।
बैटरी, रेंज और टॉप स्पीड
MG ZS एक्साइट में 50.3kWh की बैटरी क्षमता दी गई है। G 176 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। एक बार बैटरी फुल चार्ज होने पर यह कार 461 किलोमीटर तक चलती है। यह कार 8.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
अभी पढ़ें – पेट्रोल की कीमतों को भूल जाएंगे, जल्द लॉन्च होने वाले हैं ये पांच धासूं इलेक्ट्रिक स्कूटर
MG Motor लॉन्च करेगी किफायती इलेक्ट्रिक कार
MG Motor India भारत में एक किफायती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी की इस कार को अगले साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इस कार की कीमत 12 से 16 लाख रुपये के बीच होगी। भारत में इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग भी अधिक है। फिर तिपहिया और चौपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग है। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ ज्यादा है।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
7 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
8 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
10 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
12 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
14 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines