JSW MG मोटर्स की सबसे छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक कार Comet ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। यूथ को कॉमेट काफी आकर्षित करती है। लेकिन अब इस कार को खरीदना महंगा हो गया है। पिछले 7 महीने में यह तीसरी बार हो रहा है जब कंपनी ने इस कार की कीमत में इजाफा किया है। कंपनी ने अब कॉमेट की कीमत में 15,000 रुपये का इजाफा किया है। इतना ही नहीं किराए पर बैटरी सर्विस (BaaS) मॉडल के लिए भी अब किराया 2.90 से बढ़ाकर 3.10 रुपये/किमी कर दिया है। जबकि लॉन्च के समय यह 2.50 रुपये/किमी था। MG ने कॉमेट की कीमत में सबसे पहले इजाफा इस साल फरवरी और फिर मई महीने में किया था। आइये जानते हैं इस गाड़ी के फीचर्स के बारे में…
230 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज
MG Comet EV एक बेहद किफायती इलेक्ट्रिक कार है। इसमें 17.4kWh का बैटरी पैक लगा है जो फुल चार्ज करने पर 230 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है। इस कार की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर है।फुल चार्ज होने में इसे करीब 7 घंटे का समय लगता है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छी कार है। अगर आप रोजाना ऑफिस कार से जाते हैं तो आपको कॉमेट को खरीदना चाहिए। पेट्रोल कार की तुलना में यह काफी किफायती है।
कीमत और फीचर्स
MG Comet EV में तीन वेरिएंट मिलते हैं, इसके एग्जीक्यूटिव वेरिएंट की कीमत 7.50 लाख रुपये है और इस पर 14,300 रुपये बढ़ गये हैं। इसके अलावा कार के एक्साइट और एक्सक्लूसिव पर 15,000 रुपये बढ़ गये हैं। एक्साइट ट्रिम की कीमत 8.57 लाख और एक्सक्लूसिव वेरिएंट की कीमत 9.56 लाख रुपये है।
इतना ही नहीं इसके अलावा ब्लैकस्टॉर्म एडिशन की कीमत में 13,700 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस मॉडल की कीमत 10 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके BaaS मॉडल की कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है। बार-बार कीमत में इजाफा होने से ग्राहकों की जेब पर इसका असर पड़ता है।
यह भी पढ़ें: 6 एयरबैग्स वाली सबसे सस्ती हैचबैक कारें, कीमत 4.23 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
2 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
3 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
19 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
21 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
23 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines