MG Comet EV: MG ने सबसे सस्ती ईवी कार Comet बुधवार को लॉन्च कर दी है। 15 मई 2023 से कंपनी अपनी वेबसाइट और आधिकारिक डीलरशिप पर इसकी बुकिंग लेगी। यह कंपनी की Indonesia में बिकने वाली Wuling Air EV का इंडियन वर्जन है।
महज 519 रुपये खर्च पर महीने भर चलेगी
कंपनी का दावा है कि इसे पूरे महीने चार्ज करने के लिए महज 519 रुपये खर्च होंगे। जो कि एक पिज्ज़ा की कीमत के बराबर है। ये कॉस्ट 1,000 किलोमीटर के रन को ध्यान में रखकर कैलकुलेट किया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि इसे 1 रुपये में 2 किमी तक चलाया जा सकता है। हालांकि, रनिंग कॉस्ट इलेक्ट्रिकसिटी रेट पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हो सकते हैं।
और पढ़िए – MG Comet EV VS Tata Tiago EV: MG की कीमत कम तो Tata स्पेस में आगे, जानें डिटेल कंपैरिजन
कार में वॉयस कमांड
कार में वॉयस कमांड है। इसे एक्टिवेट करने के लिए आपको केवल ‘Hello MG’ कहना होगा। कार के साथ डिजिटल Key दी जा रही है। MG Comet EV एक बार फुल चार्ज होने पर 230 Km तक चलेगी। कार में 17 kWh की बैटरी है। जो 41hp की पावर जेनरेट करती है और 110 Nm का अधिकतम टॉर्क देगी।
आकर्षक लुक और बॉक्सी डिजाइन की मिनी इलेक्ट्रिक कार
आकर्षक लुक, बॉक्सी डिजाइन वाली इस मिनी इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 7.98 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। यह इंडियन मार्केट की अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। इसका सीधा मुकाबला Tata Tiago EV से है। जो 8.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।
और पढ़िए – MG Comet EV: इंतजार खत्म, 26 अप्रैल को लॉन्च होगी MG की सबसे छोटी ईवी कार
MG Comet EV
कार में 10.25 इंच का टच स्क्रीन
यह अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार है। कार में LED लाइटिंग है। यह 1,640 मिमी लंबी और 1,505 मिमी चौड़ी है। इसमें 12 इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं। कार में दो साइड गेट और एक पीछे ही तरफ टेलगेट दिया गया है। कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डुअल-टोन इंटीरियर, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो और सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। कार में 10.25 इंच का टच स्क्रीन दिया जाएगा। कार की स्टीयरिंग पर दाएं तरफ वॉयस कमांड और अन्य कंट्रोल दिए गए हैं।
धांसू कलर ऑप्शन दिए गए
इसके फ्रंट और रियर में LED strips दिए गए हैं। इसमें छोटे पहिए, बड़ा क्वार्टर ग्लास जिससे इसकी boxy appearance आती है। एमजी कॉमेट ईवी को तीन सिंगल-टोन कलर ऑप्शन में उतारा गया है, जिसमें व्हाइट, ब्लैक और सिल्वर का ऑप्शन है। कॉमेट ईवी पर दो डुअल-टोन विकल्प भी हैं इसमें ब्लैक रूफ के साथ ग्रीन और ब्लैक रूफ के साथ व्हाइट है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
11 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
15 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
19 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines