हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

9 अगस्त को लॉन्च होगी Mercedes की यह सुपर लग्जरी कार, फीचर जानकार हार बैठेंगे दिल, जानें कीमत

विज्ञापन
फाइल फोटो

Mercedes-Benz GLC 2023: मर्सिडीज अपनी नई कार GLC को 9 अगस्त 2023 को लॉन्च करेगा। इस धाकड़ कार में पैनोरमिक सनरूफ, बर्मेस्टर सराउंड सिस्टम और एक हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है। इस दमदार कार में 2.0-लीटर का धाकड़ पेट्रोल इंजन मिलेगा।

Mercedes-Benz GLC में 258 PS का पावर

कार में अट्रैक्टिव अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। Mercedes-Benz GLC में 258 PS का पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क मिलेगा। कार का व्हीलबेस 2,888 mm का है। यह कार सड़क पर 5,800 rpm देगी, इसमें चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन है।

ये भी पढ़ेंः 9 लाख से कम कीमत और 25 की माइलेज, Maruti की यह 5 सीटर कार है सबकी चहेती, जानें डिटेल

विज्ञापन

फाइल फोटो

इसमें दो वेरिएंट GLC 300 4Matic और GLC 220d 4Matic

फिलहाल कंपनी इसमें दो वेरिएंट GLC 300 4Matic और GLC 220d 4Matic ऑफर करेगी। Mercedes-Benz GLC में की लंबाई 4,716 मिमी, चौड़ाई 2,075 मिमी और ऊंचाई 1,640 मिमी है। लोग कंपनी के डीलरशिप और आधिकारिक साइट पर जाकर महज 1.50 लाख रुपये के टोकन अमाउंट पर इसे बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन

Mercedes-Benz GLC में 360 डिग्री कैमरा

इस धाकड़ कार में 12.3-इंच ड्राइवर डिस्प्ले और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के साथ 11.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। Mercedes-Benz GLC में 360 डिग्री कैमरा, एलईडी हेडलाइट्स,, 64 कलर्स एंबिएंट लाइटिंग और मल्टी-जोन तापमान कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

फाइल फोटो

विज्ञापन

कार में 9 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा

2023 Mercedes-Benz GLC बाजार में 60 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। यह कंपनी की 5 सीटर लग्जरी कार है। कार में 48 volt की हाइब्रिड मोटर दी गई है। इसमें 9 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। कार में एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) सिस्टम दिया गया है। यह टेक्नोलॉजी रडार, कैमरा, सेंसर्स पर काम करती है। चालक का ध्यान भटकने पर उसे अलर्ट करती है।

ये भी पढ़ेंः Ather या OLA S1 Air कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए रहेगा बेस्ट?, जानें कंपैरिजन

विज्ञापन

लेन कीपिंग असिस्टेंट और लेन डिपार्चर अलर्ट का फीचर

इस सुपर लग्जरी कार में क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्टेंट, लेन डिपार्चर अलर्ट, पार्क असिस्टेंट और trailer maneuvering system जैसे फीचर्स हैं। यह जबरदस्त कार बाजार में Audi Q5, BMW X3 और Volvo XC60 से मुकाबला करती है।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola