Upcoming 7-Seater SUVs: भारतीय कार बाजार में इस साल कई नई कारें लॉन्च होने जा रही हैं। इस साल 7-सीटर प्रीमियम एसयूवी के लिए इस समय बाजार में काफी हलचल मची हुई है। बड़ी फैमिली को ध्यान में रखते हुए कार कम्पनियां भी इसी सेगमेंट पर फोकस कर रही हैं। मारुति सुजुकी से लेकर हुंडई जैसी कंपनियां अपने नए मॉडल के लिए तैयार हैं। एमजी मैजेस्टर की पुष्टि पहले ही हो चुकी है। आइये जानते हैं इस साल लॉन्च होने वाली 7 सीटर एसयवी के बारे में..
MG Majestor
इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में MG ने अपनी 7 सीटर एसयूवी Majestor से पर्दा उठाया था। नई एमजी मैजेस्टर साइज में काफी बड़ी है और यह अपने सेगमेंट में सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची है। इसका डिजाइन भी काफी आकर्षक है। यह शहर की सड़कों और उबड़-खाबड़ रास्तों, दोनों पर आसानी से चल सकती है। इसमें 2.0 L का डीजल इंजन मिलेगा।इस साल इसे लॉन्च किया जा सता है। यह 4X4 व्हील के साथ आयेगी। इसकी संभावित कीमत 46 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
Hyundai 7-Seater SUV
इस साल हुंडई मोटर इंडिया भी अपनी नई और प्रीमियम 7 सीटर एसयूवी लॉन्च करने जा रही है। इसका कोड नेम Ni1i है। यह कंपनी की मौजूदा Alcazar और Tucson के प्राइस पॉइंट पर आएगी। खास बात ये है कि इसमें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को शामिल किया जायेगा। इस नए मॉडल को Talegaon प्लांट में तैयार किया जाएगा। इसमें वही इंजन मिल सकता है जो समय क्रेटा को पावर देता है। इस साल के अंत तक इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।
7-Seater Maruti Grand Vitara
मारुति सुजुकी इस साल अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी ग्रैंड विटारा का नया वतार लेकर आ रही है। 7 सीटर ग्रैंड विटारा इस साल दस्तक दे सकती है ग्रैंड विटारा लॉन्च होने जा रही है। सोर्स के मुताबिक इस साल मई-जून में इसकी कीमतों का ऐलान होने की उम्मीद है। इसमें मौजूदा 5 सीटर ग्रैंड विटारा का इंजन मिल सकता है। खास बात ये है कि नया मॉडल हाइब्रिड होगा। Hyundai Alcazar और MG Hector Plus से इसका मुकाबला होगा।
7-Seater Toyota Hyryder
टोयोटा भी इस साल Hyryder का 7 सीटर मॉडल लेकर आ रही है। इस साल मिड में इसे लॉन्च किया जा सकता है। इसमें भी वही इंजन मिलेगा जो मौजूदा 5 सीटर Hyryder में दिया गया है। फैमिली क्लास को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। सोर्स के मुताबिक इस साल जून के बाद इसकी कीमतों का ऐलान होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Hybrid technology: माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी क्या है और यह कैसे काम करती है? जानें फायदे
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
17 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines