Maruti Suzuki New Record: मारुति सुजुकी ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। बता दें कि यह विदेशों में 30 लाख कार एक्सपोर्ट करने वाली भारत की पहली कार निर्माता कंपनी बन गई है। 3 मिलियन का आखिरी हिस्सा गुजरात पिपावाव बंदरगाह से रवाना हुआ, जिसमें 1,053 यूनिट की खेप शामिल था। इसमें सेलेरियो, फ्रोंक्स, जिम्नी, बलेनो, सियाज, डिजायर और एस-प्रेसो जैसे मॉडल शामिल थे। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विदेश में भेजी 30 लाख कारें
मारुति सुजुकी के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड है। बता दें कि कंपनी ने 1986 में भारत से वाहनों का एक्सपोर्ट करना शुरू किया था। इसके 500 कारों की पहली बड़ी खेप सितंबर 1987 में हंगरी भेजी गई थी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2012-13 में वाहन निर्यात में 1 मिलियन यानी 10 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था।
इसके बाद वित्त वर्ष 2020-21 में 9 साल से भी कम समय में 20 लाख का आंकड़ा भी हासिल किया। कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है ,क्योंकि 30 लाख के आंकड़े को पाने के लिए कंपनी को केवल 3 साल और 9 महीने का समय लगा है।
Maruti Suzuki Ertiga
मेक इन इंडिया पहल का नतीजा
निर्यात की इस उपलब्धि पर बोलते हुए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एमडी और सीईओ हिसाशी टेकाउची ने कहा कि 3 मिलियन का निर्यात भारत की ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग एक्सीलेंस को दिखाता है, इसने वैश्विक मंच पर ब्रांड इंडिया का एक शानदार उदाहरण पेश किया है।
उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार की प्रमुख ‘मेक इन इंडिया’ पहल के साथ, मारुति सुजुकी लोकलाइजेशन और निर्यात को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। भारत से हमारा निर्यात 4 साल पहले की तुलना में 3 गुना बढ़ा है। इस वैश्विक मांग से प्रेरित होकर, मारुति सुजुकी 2030-31 तक वाहनों के निर्यात को 7.5 लाख यूनिट तक बढ़ाने की तैयारी में हैं।
इस वित्त वर्ष में मारुति सुजुकी ने अप्रैल से अक्टूबर के बीच 181,444 यूनिट्स का निर्यात किया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 17.4 प्रतिशत अधिक रहा है। अब तक, कंपनी लगभग 100 देशों में 17 मॉडल निर्यात किए हैं। इस लिस्ट में फ्रोंक्स, जिम्नी, बलेनो, डिजायर और एस-प्रेसो जैसे मारुति सुजुकी के टॉप मॉडल शामिल हैं।
यह भी पढ़ें –कार जैसे फीचर्स के साथ आएगा Honda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर! नए टीजर में खुलासा
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
9 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
12 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
15 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines