देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के लिए जून का महीना बिक्री के लिए बहुत अच्छा साबित नही हुआ। छोटी कारों की बिक्री के मामले में इस बार भी मारुति को झटका लगा है। Alto से लेकर WagonR की बिक्री बुरी तरह गिरी है। आंकड़ों में अंतर भी काफी बड़ा है। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर ऐसे कौन से कारण है कि कंपनी की बिक्री लगातार गिर रही है। इस रिपोर्ट में हम यही जानते की कोशिश करेंगे।
छोटी कारों की बिक्री में मारुति की हालत हुई खराब
Alto और S-Presso की पिछले महीने सिर्फ 6413 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 9395 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। इन दोनों कारों की बिक्री में यह लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा बात करें Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift और WagonR की तो 6 कारों की बिक्री भी बीते साल जून की तुलना में काफी खराब रही है।
पिछले साल जहां मारुति सुजुकी ने इन कारों की 64,049 यूनिट्स की बिक्री की थी, वहीं इस साल जून में कंपनी केवल 54,591 यूनिट्स की ही बिक्री कर सकी। आइये जानते हैं वो तीन बड़े कारण जिनकी वजह से ग्राहक अब मारुति सुजुकी की कारों से दूरी बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Hero Vida VX2: 60 हजार से कम में हीरो ने उतारा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें टॉप फीचर्स
डिजाइन में नयापन नहीं, कीमत ज्यादा
मारुति सुजुकी की कारों के डिजाइन में अब नयापन देखने को नहीं मिलता। Alto, S-Presso Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift और WagonR में पिछले काफी समय से कोई अपग्रेड देखने को नहीं मिला। जबकि दूसरी कार निर्माता कंपनियां लगतार अपने मॉडल को अपग्रेड करने में लगी हैं।
इसके अलावा कंपनी की एंट्री लेवल कारों की कीमत भी अब काफी ज्यादा हो चुकी है, जिसकी वजह से ग्राहकों ने भी दूरी बनाना शुरू कर दिया है। Alto जैसी बेसिक कार की ऑन रोड कीमत करीब 5 लाख रुपये से शुरू होती है। मारुति की कारें अब वैल्यू फॉर मनी तो नहीं रही।
सेफ्टी
एक तरफ जहां अन्य कार कंपनियां सेफ्टी पर फोकस कर रही हैं वहीं मारुति सुजुकी इस मामले में काफी पीछे है। मारुति की डिजायर को ही सिर्फ 5 स्टार रेटिंग मिली है, जबकि अन्य बेस्ट सेलिंग कारें अभी भी सेफ्टी में जीरो हैं। यह भी एक बड़ा कारण है कि लोगों ने दूरी बनाना शुरू कर दिया है।
नए मॉडल की कमी
पिछले काफी समय से मारुति सुजुकी की कारों में कोई नयापन देखने को नहीं मिला है। साथ ही कंपनी की तरफ से कोई नया मॉडल भी लॉन्च हुआ है। जबकि अन्य कार कंपनियां लगतार नए मॉडल बाजार में उतार रही हैं। यह एक और बड़ा कारण है, जिसकी वजह से मारुति की कारों में लगातर गिरावट आ रही है।
यह भी पढ़ें: 172km की रेंज के साथ आई देश की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए 7 बड़ी खूबियां
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines