Maruti S-Presso: मारुति सुजुकी ने अपनी दो बजट गाड़ियों एस-प्रेसो और ईको की कुल करीब 87,599 यूनिट्स वापस मंगाई हैं। इनमें खराबी आने के बाद कंपनी ने इन्हें रिकॉल किया है। अगर आपके पास भी यह कारें हैं तो आप अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर इनकी खराबी फ्री में दुरुस्त करवा सकते हैं।
स्टीयरिंग टाई रॉड्स में आई है परेशानी
जानकारी के अनुसार खराब स्टीयरिंग टाई रॉड्स को बदलने के लिए इन 87 हजार से अधिक गाड़ियों को वापस मंगवाया गया है। जो गाड़ियां रिकॉल की गई हैं ये सब 5 जुलाई, 2021 से 15 फरवरी, 2023 के बीच बनाई गई हैं। दोनों गाड़ियां मार्केर्ट में काफी डिमांड पर रहती हैं।
क्षमता और हैंडलिंग को प्रभावित करेगा
मारुति सुजुकी ने एक प्रेस बयान में कहा, “ऐसी आशंका है कि ऐसे वाहनों में इस्तेमाल होने वाले स्टीयरिंग टाई रॉड के एक हिस्से में संभावित खराबी है, जो कुछ दुर्लभ मामलों में, टूट सकता है और वाहन की संचालन क्षमता और हैंडलिंग को प्रभावित कर सकता है।”
कार 25 kmpl की माइलेज देती
जानकारी के अनुसार खराब हिस्से की जांच करने व बदलने के लिए कंपनी के अधिकृत डीलर कार मालिकों से संपर्क करेंगे। आप खुद भी अपने नजदीकी डीलरशिप पर इसके लिए अपॉइंटमेंट ले Maruti S-Presso 1-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें सीएनजी का भी विकल्प आता है। यह कार 25.3 किमी प्रति लीटर की माइलेज देती है। इसमें सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग और रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलती है।
5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
S-Presso में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इस कार का धाकड़ इंजन 66 bhp की पावर और 89 Nm का पीक टार्क देता है। यह कार बाजार में शुरूआती कीमत 4.26 लाख से 6.12 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।
संबंधित खबरें
CNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 hr agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
15 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
19 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
2 days agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines