New Swift: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी 9 मई को अपनी नई स्विफ्ट को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक इसे 11,000 रुपये देकर बुक कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई स्विफ्ट को डीलरशिप पर देखा गया है और इसकी कुछ तस्वीरें भी लीक हो गई हैं।
तस्वीरों में नई स्विफ्ट का डिजाइन काफी हद तक वैसा ही लगता है जैसा कि जापान में मौजूदा स्विफ्ट का है। अब जापानी स्विफ्ट को क्रैश टेस्ट में तो 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है, लेकिन भारत में लॉन्च होने वाली स्विफ्ट भी क्या उतनी ही मजबूत होगी ? यह देखना अब बाकी है।
नया डिजाइन, बेहतर माइलेज
नई स्विफ्ट का फ्रंट लुक इस बार बोल्ड होगा। इसमें नए Fog लैंप और नए डिजाइन वाले व्हील्स मिलेंगे। इसके डिजाइन में नयापन देखने को मिलेगा। इसके साइड लुक और रियर प्रोफाइल को पूरी तरह से बदल दिया जाएगा। इसके अलावा इसके इंटीरियर में भी नयापन देखने को मिल सकता है।
इंजन
नई स्विफ्ट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा। एक लीटर में यह करीब 25.72 Kmpl की माइलेज देगी। पुरानी स्विफ्ट की तुलना में माइलेज 3.3 Km ज्यादा रहेगी। इस बार इस कार में हाइब्रिड तकनीक को भी शामिल किया जाएगा।
सेफ्टी के लिए नई स्विफ्ट में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।भारत में स्विफ्ट खूब बिकती है, लेकिन यह कर सेफ्टी के मामले में कमजोर कार का टैग भी लगवा चुकी है। लेकिन माना जा रहा ही कि नया मॉडल पहले से ज्यादा मजबूत होगा।
यह भी पढ़ें: बजाज की सबसे तेज और पावरफुल पल्सर हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
संबंधित खबरें
दिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 hrs agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 hrs agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
1 day agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
1 day agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 days agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
2 days agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines