देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी ग्रैंड विटारा का 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है। खास बात ये है कि इसके सभी वेरिनेट में 6 एयरबैग्स अब स्टैण्डर्ड कर दिया हैं। 6 एयरबैग्स के अलावा इस SUV में कुछ नए प्रीमियम फीचर्स को भी शामिल किया है। अब यह एसयूवी ज्यादा सेफ हो गई है। आइये जानते हैं इसकी कीमत और मिलने वाले फीचर्स के बारे में…
Grand Vitara में 6 एयरबैग्स तो मिलेंगे ही साथ ही इसमें अब हिल होल्ड असिस्ट के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी प्रोग्राम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, 3 प्वाइंट ELR सीट बेल्ट,फ्रंट एंड रियर डिस्क ब्रेक, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, और ISOFIX चाइल्ड सीट सिस्टम जैसे खास सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं। इन फीचर्स की वजह से यह ज्यादा सेफ गाड़ी बन गई है।
नई ग्रैंड विटारा के साथ ग्राहकों के पास Zeta और Alpha वेरिएंट्स में सनरूफ का भी ऑप्शन दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने 8 वे ड्राइवर पावर्ड सीट, 6AT वेरिएंट्स में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, PM 2.5 डिस्प्ले के साथ ऑटो प्यूरिफाई, रियर डोर सनशेड्स और 17 इंच अलॉय व्हील्स मिलेंगे।
इस SUV में वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ 9 इंच स्मार्टप्ले प्रो प्लस एंटरटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है। इतना ही नहीं इसमें हेडअप डिस्प्ले, 360 व्यू कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, प्रीमियम साउंड सिस्टम और सुजुकी कनेक्ट जैसे खास फीचर्स मिलेंगे।
इंजन और कीमत
2025 Grand Vitara के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन अब ये इंजन E20 कम्पलायंट है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता जो माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रांग हाइब्रिड ऑप्शन्स में मिलेगा। माइल्ड हाइब्रिड इंजन 102bhp की पावर और 137Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन 113bhp की पावर और 122Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। 2025 ग्रैंड विटारा की कीमत 11 लाख 42 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है। इसका मुकाबला किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा और टाटा कर्व से होगा।
यह भी पढ़ें: वाहनों में BS7 कब से होगा लागू , कार बाजार पर क्या फर्क पड़ेगा? जानें
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
4 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
7 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
10 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines