Maruti Suzuki Fronx VS Hyundai Grand i10 Nios: हम अपनी फैमिली के लिए ऐसी कार तलाशते हैं जो किफायती बजट में धाकड़ सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हों। इसी सेगमेंट में दो दमदार कार हैं Maruti Suzuki Fronx और Hyundai Grand i10 Nios. आइए आपको इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Hyundai Grand i10 Nios
यह कार शुरुआती कीमत 5.69 लाख रुपये एक्स शोरुम में मिलती है। इसमें 1.2 लीटर 4 सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यात्री सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, EBD, ABS, हिल असिस्टेंट, रियर वेंट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Hyundai Grand i10 Nios में आठ इंच के इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है। कार में पांच ट्रिम Era, Manga, Sportz Executive, Sportz and Asta दिए गए हैं।
फाइल फोटो
कार में 6 मोनोटोन और दो ड्यूल टोन कलर ऑप्शन
यह दमदार कार 83 PS की पावर और 114 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करती है। कार में वायरलेस फोन चार्जर मिलता है और इस धांसू कार में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। कार में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ आठ इंच के इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है। इसमें सीएनजी वर्जन भी आता है। कार में 6 मोनोटोन और दो ड्यूल टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ISOFIX एंकर का फीचर दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः करें अपना सपना पूरा, महज 5000 प्रतिमाह पर घर ले जाएं Royal Enfield, 40 की देती है माइलेज
Maruti Suzuki Fronx
कार का 1.2 लीटर 4 सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह धाकड़ कार 7.46 लाख रुपए एक्स शोरूम में बाजार में उपलब्ध है। कार में 9 इंच स्मार्ट प्ले प्रो प्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम है। Maruti Suzuki Fronx कार की लंबाई 3,995 मिमी, चौड़ाई 1,765 मिमी और हाइट , 1,550 मिमी की है। सड़क पर कार 90 bhp की पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है।
फाइल फोटो
कार में 37 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है
इसमें टर्बो बूस्टर जेट पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन मिलता है। कार के फ्रंट में नेक्स वेव ग्रील और क्रिस्टल ब्लॉक एलईडी-डीआरएल दिए गए हैं। कार में 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें अलॉय व्हील के साथ बड़े टायर मिलते हैं। कार में 37 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। कार में 360 डिग्री वीव कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, हेड्स अप डिस्प्ले, सुजुकी कनेक्ट, कार में नेक्सा ब्लू, आर्कटिक व्हाइट, ग्रेंडीयर ग्रे जैसे फीचर्स मिलते हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
11 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
14 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
16 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines