Maruti Suzuki Fronx: हर किसी को ऐसी कार चाहिए जो दिखने में ट्रेंडी हो, चलने में हाई माइलेज दे और उसमें कम कीमत में लग्जरी कार के फीचर्स दिए गए हों। बीते अप्रैल में ही मारुति सुजुकी ने इन सभी गुणों के साथ अपनी स्टाइलिश कार Fronx को लॉन्च किया था। जिसके बाद से ही यह कार हाई डिमांड पर है। बता दें देश में ही नहीं विदेशों में भी इसकी डिमांड है कंपनी बड़ी संख्या में इसका निर्यात भी कर रही है।
1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन देता है 100 bhp की पावर
कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 90 bhp की पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी इसमें 1.0 लीटर 3 सिलेंडर टर्बो बूस्टर जेट पेट्रोल इंजन भी ऑफर करती है, जो 100 bhp की पावर और 147.6 Nm का टार्क देता है।
फाइल फोटो
फ्रंट में नेक्स वेव ग्रील और क्रिस्टल ब्लॉक एलईडी
बाजार में यह कार Tata Nexon, Hyundai Venue, KIA Sonet और Nissan Magnite को टक्कर देती है। इसमें फुल एलईडी कनेक्टेड आरसीएल लाइट, फ्रंट में नेक्स वेव ग्रील और क्रिस्टल ब्लॉक एलईडी डीआरएल दिया गया है।
कार की लैटिन अमेरिका और अफ्रीका में काफी डिमांड
लॉन्च के एक माह में ही कंपनी ने घरेलू बाजार में इसकी रिकॉर्ड 9,683 इकाइयां बेचीं। वहीं, लॉन्च के दो माह के भीतर ही Maruti Suzuki Fronx करीब 556 यूनिट्स का निर्यात किया गया। इस कार की लैटिन अमेरिका और अफ्रीका से काफी डिमांड आई है।
Maruti Suzuki Fronx में डिजाइनर एलॉय व्हील
कार की लंबाई 3,995 mm ऊंचाई 1550 mm और चौड़ाई 1,765 mm है। कार में 6 स्पीड ऑटोमेटीक ट्रांसमिशन दिया गया है। Maruti Suzuki Fronx में डिजाइनर एलॉय व्हील दिए गए हैं। इसे अट्रैक्टिव कलर में ऑफर किया जा रहा है।
Maruti Suzuki Fronx में 37 लीटर का फ्यूल टैंक है
Maruti Suzuki Fronx में 37 लीटर का फ्यूल टैंक है। कार 22.89 kmpl की माइलेज देती है। कार में हेडलैंप तीन क्रिस्टल डिजाइन में है। कार में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह कंपनी की हैचबैक कार है। यह दमदार कार शुरुआती कीमत 7.46 लाख रुपए एक्स शोरूम में मिलेगी।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
11 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
14 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
16 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines