Maruti Suzuki e-Vitara Launch: Maruti ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV, e-Vitara लॉन्च कर दी है. यह वही कार है जो पहले eVX कॉन्सेप्ट के नाम से दिखाई गई थी और अब लगभग उसी डिजाइन के साथ प्रोडक्शन मॉडल के रूप में आई है. दुनिया के कई देशों में यह SUV पहले से बिक रही है, लेकिन भारत में कंपनी ने अब जाकर इसे लॉन्च किया है. देर से ही सही, लेकिन Maruti अब इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही है. खास बात यह है कि e-Vitara सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार नहीं है, बल्कि यह टेक्नोलॉजी और फीचर्स के मामले में भी काफी आगे नजर आती है. हालांकि अभी इसकी कीमत की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
डिजाइन और प्रीमियम लुक
e-Vitara को पहली बार eVX कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था और अब इसके प्रोडक्शन वर्जन में भी उसी डिजाइन की झलक देखने को मिलती है. यह एक फ्यूचरिस्टिक डिजाइन वाली SUV है, जो पहली नजर में ही प्रीमियम फील देती है. इलेक्ट्रिक होने के बावजूद इसका लुक किसी लग्जरी SUV से कम नहीं लगता. अब देखते हैं इसके टॉप-5 टेक फीचर्स…
1. Level 2 ADAS सेफ्टी सिस्टम
Maruti Suzuki e-Vitara का सबसे बड़ा हाई-टेक फीचर है इसका Level 2 ADAS सिस्टम. इसमें कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं जैसे अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और दूसरे ड्राइविंग सपोर्ट सिस्टम. ये फीचर्स कार को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं और लंबी यात्राओं में ड्राइवर की थकान भी कम करते हैं.
2. 360 डिग्री कैमरा का फायदा
इस SUV में 360 डिग्री कैमरा दिया गया है, जिससे ड्राइवर को कार के आसपास का पूरा सीन स्क्रीन पर दिखाई देता है. यह फीचर खास तौर पर पार्किंग के समय और सकरी जगहों पर कार चलाते वक्त बहुत काम आता है. इससे कार चलाना आसान हो जाता है और एक्सीडेंट का खतरा भी कम हो जाता है.
3. हेड-अप डिस्प्ले (HUD)
Maruti Suzuki e-Vitara में हेड-अप डिस्प्ले फीचर भी मिलता है, जो ड्राइवर की आंखों के सामने ही जरूरी जानकारी दिखाता है. इसमें स्पीड, नेविगेशन जैसी डिटेल्स सीधे विंडशील्ड पर नजर आती हैं, जिससे ड्राइवर को बार-बार स्क्रीन देखने की जरूरत नहीं पड़ती. इसके साथ इसमें डुअल डिजिटल स्क्रीन सेटअप मिलता है, जिसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन और 10.1 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है.
4. वेंटिलेटेड और पावर सीट्स का आराम
e-Vitara में आगे की सीटें वेंटिलेटेड हैं, जिससे गर्मी में भी बैठना आरामदायक रहता है. लंबी दूरी के सफर में यह फीचर काफी राहत देता है. इतना ही नहीं, ड्राइवर सीट को 10 स्टेप में इलेक्ट्रिक तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है, जिससे हर ड्राइवर अपनी पसंद के हिसाब से बैठने की पोजिशन सेट कर सकता है.
5. वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टिविटी
आज फोन चार्ज करने के लिए केबल लगाना झंझट और पुरानी बात हो चुकी है ऐसे में Maruti Suzuki e-Vitara में वायरलेस चार्जिंग मिलती है. इससे ड्राइव करते समय फोन बिना वायर के चार्ज होता रहता है और केबिन में भी साफ-सुथरा लुक बना रहता है. यहां क्लिक कर पढ़ें कार की हर डिटेल
ये भी देखें…
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
5 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
6 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
8 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
11 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
12 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines