भारत में छोटी कारों की घटती मांग को देखते हुए मारुति सुजुकी ने अपनी छोटी कार सेलेरियो (Celerio) की कीमत में कम करने की घोषणा की है। लेकिन इसके लिए कंपनी ने एक नया ड्रीम एडिशन वेरिएंट लॉन्च करने का ऐलान किया है, जिसकी कीमत 4.99 लाख रुपये है। इससे सेलेरियो की कीमत में 38,000 रुपये की कटौती होगी, क्योंकि इस समय एंट्री-लेवल LXI की कीमत 5.37 लाख रुपये है।
छोटी कारों की गिरती बिक्री और फिर कीमतों में कटौती को लेकर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सेल्स और मार्केटिंग हेड पार्थो बनर्जी ने कहा, कि हम फिर से इस सेगमेंट को जीवंत करने में सक्षम हैं। मई में प्रीमियम हैच सेगमेंट का योगदान 43% रहा। जून में हम छोटी एंट्री कार सेगमेंट पर फोकस करना चाहेंगे।’ हम अपने ग्राहकों एक ड्रीम एडिशन लॉन्च कर रहे हैं।
मारुति की छोटी कारों का नहीं चला जादू
मारुति Alto, S-Presso की बिक्री एक बार फिर से गिर गई है। पिछले महीने (May 2024) कंपनी ने इन दोनों कारों की 9,902 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि बीते साल कंपनी ने 12,236 यूनिट्स की बिक्री की थी। इसके अलावा Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift और WagonR की बिक्री भी पिछले महीने काफी खराब रही। इस दौरान कंपनी ने इन सभी कारों की कुल 68,206 यूनिट्स की बिक्री हुई. जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 71,419 यूनिट्स की बिकी का रहा था।
Maruti Celerio
नई स्विफ्ट का नहीं चला जादू
मारुति सुजुकी ने हाल ही में नई स्विफ्ट को भारत में लॉन्च किया। स्विफ्ट की कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है और एक लीटर में यह कार 26km की माइलेज देती है। लेकिन नई स्विफ्ट भी कंपनी की बिक्री को बढ़ाने में असफल रही है। वैसे देखा जाए तो इस बार नई कार का जादू नहीं चला।
यह भी पढ़ें: ग्राहकों की मौज! अब Volkswagen Taigun और Virtus के सभी वेरिएंट में मिलेंगे 6 एयरबैग
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
15 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
20 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
22 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines