हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Maruti ने दिया ग्राहकों को झटका! नए साल में महंगा होगा कार खरीदना

Maruti Suzuki Price Hike: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को झटका दे दिया है। अब नए में कंपनी की कार खरीदना महंगा हो जाएगा। कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा कर दिया है।

विज्ञापन

Maruti Suzuki Price Hike: अब नए साल में मारुति सुजुकी की कार खरीदना महंगा हो जाएगा। मारुति सुजुकी ने कारों की कीमत में 4% तक का इजाफा किया है जो अलग-अलग मॉडलों पर निर्भर करेगा। लेकिन ये इजाफा कारों के एक्स शोरूम कीमत पर लागू होगा। हालांकि अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि किन कारों पर कितना इजाफा होगा करने का ऐलान कर दिया है। नई कीमतें 1 जनवरी 2025 से लागू हो जाएंगी।कंपनी ने दाम बढ़ाने के पीछे बढ़ते इनपुट कॉस्ट और बढ़े हुए लॉजिस्टिक्स खर्च को वजह बताया है।

दिसम्बर में कार खरीदना फायदेमंद

अगले महीने से कार खरीदना महंगा हो जाएगा, ऐसे में इस महीने कार खरीदना काफी फायदे का सौदा साबित हो सकता है क्योंकि कंपनी Alto से लेकर Grand Vitara पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अभी हाल ही में मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय सेडान कार डिजायर फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस कार की कीमत 6.79 लाख रुपये से शुरू होती है। 17 जनवरी से शुरू होने जा रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को पेश करेगी।

यह भी पढ़ें: Swift और Brezza की जगह लोगों की पहली पसंद बनी ये 7 सीटर कार

Hyundai ने भी बढ़ाये दाम  

मारुति सुजुकी से ठीक पहले Hyundai ने भी कारों की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान कर दिया है। नई कीमतें 1 जनवरी 2025 से कंपनी की कारें 25,000 रुपये तक महंगी हो जाएंगी । इनपुट कॉस्ट, एक्सचेंज रेट का असर और लॉजिस्टिक्स कॉस्ट में बढ़ोतरी है के कारण ही कंपनी को कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।

Hyundai Grand i10

इस मौके पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट और COO, तरुण गर्ग ने कहा, “हम हमेशा बढ़ती लागत को ग्राहकों तक पहुंचने से रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन, लागत में बढ़ोतरी के कारण, हमें कीमतों में मामूली सी बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया है। नई कीमतें 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी।  हुंडई के पोर्टफोलियो की बात इस समय कंपनी के आप Grand i10 Nios से लेकर IONIQ 5 EV जैसी प्रीमियम कारें मौजूद हैं जिनकी कीमत 5.92 लाख रुपये से लेकर 46.05 लाख रुपये तक जाती है।

आपको  बता दें कि इस साल जनवरी 2023 और अप्रैल 2024 में हुंडई ने कीमतें बढ़ाई थीं। जनवरी 2023 में, इनपुट लागत में बढ़ोतरी के कारण सभी मॉडल्स की कीमतों में औसतन 1.5%-2% तक बढ़ोतरी की गई थी। अप्रैल 2024 में, BS6 फेज-II नॉर्म्स के कारण मॉडल्स में किए गए अपडेट्स के चलते कीमतें बढ़ाई थी।

यह भी पढ़ें: Volkswagen की इस कार पर आया 4.90 लाख का डिस्काउंट, 31 से पहले उठा लो फायदा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें