Maruti Suzuki Alto K10: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने हाल ही में अपनी लोकप्रिय एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो के10 (Alto K10) का नया मॉडल लॉन्च किया है। ऑल्टो के10 भी एक दमदार माइलेज वाली कार है जिसकी बाजार में अच्छी मांग है। पूरी संभावना है कि आने वाले फेस्टिव सीजन में इस कार की डिमांड में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
अगर आप भी इस दौरान यह कार खरीदने की सोच रहे हैं और बजट की वजह से रुके हुए हैं तो परेशान न हों। क्योंकि हम इस रिपोर्ट में आपको नई ऑल्टो के10 की कीमत, इसके आसान फाइनेंस प्लान और ईएमआई के बारे में बताने जा रहे हैं।
अभी पढ़ें – केरल पुलिस ने काटा इलेक्ट्रिक स्कूटर का ‘प्रदूषण’ चालान, Anand Mahindra ने ट्विटर पर ली चुटकी
वेरिएंट और कीमत
नई ऑल्टो K10 को भारत में 6 ट्रिम स्तरों Std(O), LXi, VXi और VXi+ में लॉन्च किया गया है। इस कार के बेस वेरिएंट की कीमत 3.99 लाख रुपये से शरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 5.83 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है। यह कार 24.9 kmpl तक का माइलेज देती है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 LXI लोन ईएमआई विवरण यदि
यहां हम Maruti Suzuki Alto K10 कार के LXI वेरिएंट के फाइनेंस प्लान पर एक नज़र डाले तो इस वेरिएंट की कीमत 4.82 लाख रुपये है। इस मॉडल की ऑन रोड कीमत 5,30,119 रुपये है। अगर आप इस मॉडल को 1 लाख रुपये के डाउन पेमेंट के साथ खरीदना चाहते हैं तो बैंक आपको 4,30,119 रुपये का कर्ज देगा।
यह लोन आपको 9 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिलेगा, जो कि 5 साल के लिए होगा। उसके बाद आपको हर महीने 8,929 रुपये की किश्त यानी ईएमआई चुकानी होगी। हालांकि इस तरह आप 5 साल में करीब 1 लाख रुपये ब्याज चुकाएंगे।
मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 वीएक्सआई लोन ईएमआई डिटेल्स
हम कार के टॉप सेलिंग मॉडल मारुति सुजुकी ऑल्टो k10 वीएक्सआई पर फाइनेंस प्लान के बारे में भी जानने वाले हैं। इस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपये है, जबकि ऑन-रोड के लिए आपको 5,48,921 रुपये चुकाने होंगे। इस मॉडल को आप 1 लाख रुपये के डाउन पेमेंट के साथ भी खरीद सकते हैं।
उसके बाद बैंक आपको 4,48,921 रुपये का कर्ज देगा। यह लोन आपको 5 साल के लिए 9% ब्याज दर पर दिया जाएगा। उसके बाद आपको हर महीने 9,319 रुपये की किस्त देनी होगी। इन पांच सालों में बैंक को आप 1.1 लाख रुपये से ज्यादा ब्याज चुकाएंगे।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines