Maruti Grand Vitara: मारुति सुजुकी ने अपनी एसयूवी ग्रैंड विटारा के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट की कीमत 4,000 रुपये बढ़ा दी है। अब इसकी कीमत 18.29 लाख रुपये एक्स शोरूम से 19.79 लाख रुपये एक्स शोरूम तक हो गई है। कंपनी ने कार की नॉन हाइब्रिड वैरिएंट की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है।
आवाज कार के 5 फीट के दायरे में सुनी जा सकती है
कीमत बढ़ाने के बाद कंपनी ने अपने स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट में एक नया सेफ्टी फीचर जोड़ा है। इसमें Acoustic Vehicle Alerting System (AVAS) जोड़ा गया है। जानकारी के अनुसार AVAS एक तरह का लो-लेवल अलर्ट साउंड निकालता है। यह आवाज कार के 5 फीट के दायरे में सुनी जा सकती है। यह फीचर सड़क हादसे से बचाव करने में मददगार है।
अलग-अलग मॉडल्स में 1462 से 1490 cc तक का इंजन मिलता है
Maruti Grand Vitara को बीते जून में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने खरीदा है। इसका डिलीवरी टाइम 26 सप्ताह तक पहुंच गया है। इसके अलग-अलग मॉडल्स में 1462 से 1490 cc तक का इंजन मिलता है।
यह 5 सीटर मैनुअल और ऑटोमेटिक कार है
यह 5 सीटर मैनुअल, ऑटोमेटिक कार है। इस कार में माइल्ड हाइब्रिड (इलेक्ट्रिक + पेट्रोल), सीएनजी और हाइब्रिड (इलेक्ट्रिक + पेट्रोल) इंजन का ऑप्शन बाजार में उपलब्ध है। Maruti Grand Vitara शुरूआती कीमत 10.45 लाख से 19.65 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।
ग्रैंड विटारा में EV मोड मिलता है
कार में 16-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, कंट्रास्ट-कलर्ड स्किड प्लेट्स, रैपराउंड एलईडी टेल लाइट्स, एक शार्क-फिन एंटीना, चारों ओर प्लास्टिक क्लैडिंग आदि सभी आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। जानकारी के अनुसार मारुति ग्रैंड विटारा में हाइब्रिड इंजन मिलता है। ग्रैंड विटारा में EV मोड मिलता है। EV मोड में कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए चलती है। कार इंडियन सड़कों पर 27.97 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
5 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines