Maruti Dzire Vs Honda Amaze’s Safety: नई सेडान खरीदने की प्लानिंग रहे हैं और आपकी पहली प्राथमिकता है सेफ्टी, तो Maruti Suzuki Dzire और Honda Amaze दोनों ही इस टाइम चर्चा में हैं. भारत NCAP क्रैश टेस्ट में दोनों कारों को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है, जिससे लोगों का भरोसा इन सब-कॉम्पैक्ट सेडान पर और मजबूत हो गया है. ऐसे समय में सवाल उठना लाजमी है कि जब दोनों ही कारें सेफ हैं, तो आखिर असली सेफ्टी चैंपियन कौन है? आइए समझते हैं.
Maruti Suzuki Dzire का नया फोर्थ जनरेशन मॉडल लॉन्च होने के बाद Honda ने अपनी थर्ड जनरेशन Amaze को दिसंबर 2024 में मार्केट में उतारा था. हालांकि पिछले कुछ सालों से सेडान कारों की मांग में गिरावट आई थी, क्योंकि लोग SUV और क्रॉसओवर की तरफ ज्यादा जा रहे थे. लेकिन इन नए मॉडल्स ने फिर से कस्टमर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.
GST में कटौती बनी बड़ा फैक्टर
त्योहारी सीजन से ठीक पहले GST रेट में हुई कटौती ने इन दोनों कारों को और किफायती बना दिया. सस्ती कीमत, नया डिजाइन और अपडेटेड फीचर्स की वजह से लोगों का इंट्रस्ट इन गाड़ियों में दोबारा बढ़ा है. ऐसे में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग ने दोनों को और बेहतर दावेदार बना दिया है.
BNCAP में दोनों को 5 स्टार
Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में दोनों गाड़ियों Dzire और Amaze को 5-स्टार रेटिंग मिली है. हालांकि नंबर की बात करें तो Dzire ने Honda Amaze से Adult Occupant Protection (AOP) में 1.13 पॉइंट ज्यादा हासिल किए हैं. वहीं Child Occupant Protection (COP) में भी Dzire, Amaze से 0.76 नंबर आगे रही. एक अहम फर्क यह भी है कि Amaze को AOP में 5-स्टार मिले हैं, लेकिन COP में उसे सिर्फ 4-स्टार ही मिले हैं.
Adult Safety में कौन आगे?
फ्रंटल क्रैश टेस्ट में Honda Amaze ने Dzire से 0.16 नंबर ज्यादा पाएं है. लेकिन साइड क्रैश टेस्ट में Dzire ने बाजी मारी और Amaze से 1.29 अंक ज्यादा लेकर आगे निकल गई. Dzire में ड्राइवर के सिर, गर्दन, पैर और पेल्विस को अच्छी सुरक्षा मिली, जबकि छाती को थोड़ी कमजोर सुरक्षा दर्ज की गई. दूसरी ओर Amaze में भी ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के अहम अंगों को अच्छी सुरक्षा दी गई, हालांकि छाती और टिबिया की सुरक्षा को ‘एडिक्वेट’ यानी संतोषजनक बताया गया.
साइड इंपैक्ट टेस्ट में Dzire की बढ़त
साइड क्रैश टेस्ट में Dzire ने सभी पैसेंजर्स को लगभग हर जगह अच्छी सेफ्टी दी, सिर्फ छाती को ‘एडिक्वेट’ रेटिंग मिली. साइड पोल इंपैक्ट में भी Dzire पूरी तरह सेफ साबित हुई. Honda Amaze में सिर, पेट और पेल्विस को अच्छी सुरक्षा मिली, लेकिन छाती को ‘मार्जिनल’ यानी औसत से थोड़ी कम सुरक्षा मिली.
Child Safety में Amaze को पीछे
बच्चों की सेफ्टी में दोनों कारों ने फ्रंट और साइड टेस्ट में पूरा स्कोर किया. 18 महीने के डमी पर हुए टेस्ट में दोनों गाड़ियों को शानदार नंबर मिले. लेकिन कुल व्हीकल मूल्यांकन स्कोर में Amaze, Dzire से एक नंबर पीछे रह गई, जिसकी वजह से उसे COP में एक स्टार कम मिला.
ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki e-Vitara: 500Km+ रेंज वाली पहली इलेक्ट्रिक SUV आज होगी लॉन्च, इतनी हो सकती है कीमत
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
4 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
8 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
10 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
12 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines