Sedan Cars: सेडान कार अपनी लग्जरी व शानदार फीचर्स के लिए जानी जाती है। लेकिन अगर इसके साथ बेहतर माइलेज मिल जाए तो क्या कहने हैं। इसी को देखते हुए मारुति सुजुकी की एक धांसू सेडान है Ciaz. इस कार में मिलने वाला बड़ा 510 लीटर का बूट स्पेस और 20 kmpl की हाई माइलेज इसे अन्य कारों से अलग बनाती है।
मिलते हैं चार ट्रिम
Maruti Ciaz बाजार में 9.30 लाख रुपये से 12.29 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत में बाजार में मिलती है। इसके चार ट्रिम Sigma, Delta, Zeta और Alpha बाजार में मिलते हैं।
28 हजार रुपये का डिस्काउंट
कार में 1462 cc का इंजन दिया गया है। यह दमदार इंजन 103.25 Bhp की पावर देता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। 31 मई तक कंपनी अपनी इस धाकड़ सेडान कार में 28 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर
कंपनी अपनी इस कार में सात मोनोटॉन कलर और तीन डुअल टॉन कलर का विकल्प देती है। कार में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में ऑटोमैटिक एलईडी हेडलाइट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट के साथ पैसिव कीलेस एंट्री और क्रूज कंट्रोल मिलता है।
यात्री सुरक्षा के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग
कार में यात्री सुरक्षा के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, आईएसओफिक्स चाइल्ड-सीट एंकरेज, रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह कार बाजार में Skoda Slavia और Volkswagen Virtus से मुकाबला करती है।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
10 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
13 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
17 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines