हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Mahindra Thar के सामने Jimny का Ground Clearance है कमजोर, जानें दोनों में से किसकी फ्यूल कैपेसिटी ज्यादा

Mahindra Thar vs Maruti Jimny Ground Clearance details in hindi: Thar में 57 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी है। जबकि Jimny में 40 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

विज्ञापन

Mahindra Thar vs Maruti Jimny Ground Clearance details in hindi: कार का ग्राउंड क्लीयरेंस यह तय करता है कि वह खराब रास्तों पर कैसे परफॉर्म करेगी। अकसर वीकेंड पर घूमने जाने वाले या ऑफरोडिंग के दीवाने बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस वाली कार तलाशते हैं। जब ऑफरोडिंग का नाम आया है तो कारों में पहला नाम Mahindra Thar का आएगा। Mahindra Thar को बाजार में किफायती कीमत में मिलने वाली Maruti Jimny टक्कर देती है। लेकिन थार के मुकाबले Jimny का Ground Clearance कम है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखिए Mahindra Thar vs Maruti Jimny 

 

गाड़ियों में क्या होता है Ground Clearance

आखिरकार कारों में यह ग्राउंड क्लीयरेंस होता क्या है, दरअसल, कार और जमीन के बीच की दूरी को ग्राउंड क्लीयरेंस कहते हैं। स्मूथ सड़क पर तो सभी कार आरामदायक राइड देती हैं। लेकिन उबड़ा-खाबड़ रास्तों, पानी व रेत आदि में बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस होना जरूरी है।

Mahindra Thar Ground Clearance 226 mm

Maruti Suzuki Jimny में 210 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। जबकि महिंद्रा थार में यह 226 mm है। जानकारों की मानें Thar पहाड़ों या गिली मिट्टी पर Jimny के मुकाबले बेहतर परफॉर्म करती है। इसके अलावा ऑफरोडिंग या लॉन्ग रूट के सफर में ग्राउंड क्लीयरेंस के बाद दूसरा इम्पोर्टेन्ट फीचर होता है गाड़ी की फ्यूल कैपेसिटी Mahindra Thar में कंपनी 45 से लेकर 57 लीटर (अलग-अलग वेरिएंट) तक की फ्यूल कैपेसिटी ऑफर करती है। जबकि Maruti Suzuki Jimny में 40 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

कार में 2450 mm का व्हीलबेस

Mahindra Thar की लंबाई 3985 mm की है। इस SUV कार में चौड़ाई 1820 mm और 1844 से 1899 mm तक की हाइट मिलती है। कार में 2450 mm का व्हीलबेस दिया गया है। व्हीलबेस कार के फ्रंट से लेकर टेल तक कार जिस प्लेटफॉर्म पर बनी होती है उसकी दूरी होती है। व्हीलबेस तय करता है कि कार संकरी जगह से आसानी से मुड़ पाएगी या नहीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें