अगर आप इन दिनों महिंद्रा की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कंपनी इन दिनों अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करने में लगी है। डीलर्स के पास अभी भी 2024 मॉडल्स का स्टॉक पड़ा हुआ है, जिसे क्लियर करने के लिए कंपन 4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अगर आपको पुराने स्टॉक से कोई दिक्कत नहीं है तो आप भारी डिस्काउंट पर महिद्ना की गाड़ी खरीद कर फायदा उठा सकते हैं।
डीलर्स इस समय XUV 3XO (2024) डीजल मैनुअल वेरिएंट MX3, MX3 प्रो और AX5 पर 70,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। जबकि पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर 40,000-60,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा 2025 मॉडल पर सिर्फ 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इसके अलावा महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक SUV के बचे हुए 2024 स्टॉक पर आपको सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा। इस गाड़ी के EL प्रो फास्ट-चार्ज वेरिएंट पर 4 लाख रुपये तक का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि 2025 मॉडल पर 2.5 लाख रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। इसके अलावा महिंद्रा बोलेरो के टॉप-एंड B6 ऑप्ट वेरिएंट के 2024 स्टॉक पर 1.05 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा बोलेरो नियो N10 पर 1.15 लाख रुपये का फायदा उठा सकते हैं।
वहीं महिंद्रा XUV700 (2024) के AX7 7S/AX7 L वेरिएंट पर इस महीने 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है जबकि महिंद्रा स्कॉर्पियो-N (2024) के Z4 और Z6 वेरिएंट पर 85,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। अगर आप महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक (2024) के S वेरिएंट को खरीदने जा रहे हैं तो आप 75,000 रुपये की बचत कर करने का मौका है। इसके अलावा महिंद्रा थार के 4WD पेट्रोल/डीजल (2024) 3-डोर वेरिएंट पर 25,000 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ आप उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 6 लाख से कम में 34km का माइलेज देने वाली ये हैं सबसे किफायती CNG कारें
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
8 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
10 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
11 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines