Mahindra Scorpio N Crash Test : ऑस्ट्रेलेशियन न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (ANCAP) ने हाल ही सेफ्टी फीचर समेत 6 स्तरों पर नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन की टेस्टिंग की है। गाड़ी ने इस टेस्ट को पास नहीं कर पाया है। यहां सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जहां एएनसीएपी टेस्ट में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को क्रैश टेस्ट में 0 स्टार रेटिंग मिली है तो वहीं पहले ग्लोबल एनसीएपी में 5 रेटिंग मिली थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने इसी साल न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में अपनी नई गाड़ी स्कॉर्पियो एन एसयूवी को उतारा था।
ANCAP के सेफ्टी टेस्ट में पाया गया कि सेफ्टी की दृष्टि से नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में फीचर्स नाकाफी हैं। इस गाड़ी में ADAS फिटमेंट नहीं है, जोकि किसी भी गाड़ी में सबसे जरूरी है। साथ ही सेंटर में एयरबैग नहीं है, जो गाड़ी में बैठे व्यक्तियों को एक-दूसरे से टकराने से रोकती है। खासतौर पर इस गाड़ी में आगे वाली सीट पर बैठे दो लोगों के लिए, साइड चेस्ट प्रोटेक्टिंग और हेड प्रोटेक्टिंग के लिए एयरबैग की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन तीसरी रो वाली सीट में बैठे लोगों के लिए यह सुविधा नहीं है।
यह भी पढ़ें : Mahindra Scorpio Classic या Bolero किसे खरीदें?
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में सामने आई ये कमी
इस गाड़ी में ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन सपोर्ट सिस्टम की कमी है। सिर्फ आगे सीट पर बैठे लोगों के लिए सीटबेल्ट पहनने की रिमाइंडर सुविधा मौजूद है। साथ ही ड्राइवर के लिए मॉनिटरिंग सिस्टम, गाड़ी की गति संबंधित जानकारी की सुविधा नहीं है। एएनसीएपी ने अपनी सेफ्टी टेस्टिंग में साफ-साफ कहा है कि छोटे बच्चों के लिए यह गाड़ी उपयुक्त नहीं है।
जानें कितनी मिली रेटिंग
एएनसीएपी की ओर से यूएसवी के सभी वेरिएंट पर अलग-अलग रेटिंग दी गई है। अगर एडल्ट पैसेंजर सेफ्टी की बात करें तो महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन ने 40 नंबर में से 17.67 नंबर प्राप्त किए हैं। चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में गाड़ी को अच्छी रेटिंग मिली है। इसमें महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को 49 में से 39.27 अंक मिले हैं। रोड यूजर्स के सेफ्टी टेस्ट में गाड़ी फिसड्डी साबित हुई और 0 अंक मिले हैं।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
21 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
23 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines