Mahindra Scorpio Classic S5 Launch Date in India: वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले साल अपनी स्कॉर्पियो एसयूवी को नए अवतार में लॉन्च किया था। इसके साथ ही एक नई एसयूवी स्कॉर्पियो-एन भी बाजार में बिक रही है, जो कि स्कॉर्पियो क्लासिक से बाहर और अंदर से बिल्कुल अलग है। ये दोनों एसयूवी कारें इस समय बाजार में काफी लोकप्रिय हैं। साथ ही, नई Scorpio N के आने के बाद भी Scorpio Classic की मांग बिल्कुल भी कम नहीं हुई है।
और पढ़िए –Land Rover Defender 130: स्टेडियम स्टाइल सीट और 20 इंच का अलॉय व्हील, लॉन्च हुई दमदार ऑफरोडर SUV
Mahindra Scorpio Classic S5 New variant
नए RDE मानकों को पूरा करने के लिए कंपनी जल्द ही अपनी Scorpio Classic के इंजनों को अपग्रेड करेगी। इसके साथ ही Mahindra इस SUV का एक मिड-स्पेक वेरियंट S5 भी लॉन्च करेगी। यह नया S5 वेरिएंट इसके निचले वेरिएंट S और टॉप वेरिएंट S11 के बीच की जगह को भरेगा. फिलहाल इसके बेस वेरिएंट में केवल 9-सीटर का ऑप्शन मिलता है, जबकि इसका नया S5 वेरिएंट 7 और 9 सीटर ऑप्शन में आएगा।
Mahindra Scorpio Classic S5 Features (Expected)
स्कॉर्पियो क्लासिक एस में 9-सीटर लेआउट मिलता है, जिसमें दूसरी पंक्ति में मोडल बेंच सीटें और पीछे की तरफ 2×2 साइड फेसिंग बेंच सीटें हैं। वहीं, टॉप-स्पेक मॉडल S11 में दूसरी पंक्ति में कैप्टन और बेंच सीट दोनों का विकल्प मिलता है।
S5 ट्रिम भी उसी सीटिंग लेआउट के साथ आएगी। इसके अलावा नए वेरिएंट में कवर, ऑडियो सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ओआरवीएम, डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और ब्रेक असिस्ट के साथ स्टील व्हील मिलने की संभावना है।
Mahindra Scorpio Classic S5 Engine (Expected)
Mahindra Scorpio Classic में 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जिसे BS6 स्टेज II या रीयल टाइम ड्राइविंग उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए अपडेट किया जाएगा। यह इंजन 130bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कंपनी नए RDE नॉर्म्स के मुताबिक Scorpio-N के पेट्रोल और डीजल इंजन को भी अपडेट करेगी।
MG Hector से हो सकता है मुकाबला
कार बाजार में एमजी हेक्टर के साथ प्रतिस्पर्धा करती है, जिसे 1.5 लीटर, 4-सिलेंडर, पेट्रोल इंजन और 2.0 लीटर 4-सिलेंडर, डीजल इंजन विकल्प के साथ पेश किया जाता है। साथ ही इसमें कई एडवांस फीचर भी मिलते हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
18 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
20 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
21 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
23 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines