Mahindra Marazzo Discontinued: महिंद्रा ने फैमिली क्लास और कमर्शियल यूज़ के किये मराजो को कुछ साल पहले भारत में लॉन्च किया था। यह एक 7/8 सीटर एमपीवी के रूप में आई थी। इसमें 1.5 लीटर का इंजन दिया गया था। महिंद्रा को लगा कि मराजो टोयोटा इनोवा का मार्केट शेयर खराब कर सकती है पर ऐसा हुआ नहीं। अब आप मराजो को खरीद नहीं पायेंगे क्योंकि अब यह गाड़ी कंपनी की वेबसाइट से हट चुकी है। आखिर ऐसा क्या कारण था कि महिंद्रा को ये कदम उठाना पड़ा।
कमजोर बिक्री बनी मुसीबत
पिछले महीने में महिंद्रा मराजो की बिक्री ने निराश किया है। इस साल मई महीने में कंपनी ने इसी सिर्फ 16 यूनिट्स ही बेची जबकि अप्रैल महीने में कंपनी केवल 20 यूनिट्स ही बेचने में सफल रही थी। कंपनी की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई जवाब नहीं आया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और सोर्स बताते हैं कि लगातार हो रहे खराब प्रदर्शन को देखते हुए महिंद्रा ने आखिरकार इस 7/8 सीटर एमपीवी को बंद करने के निर्णय ले ही लिया।
| Last 6 Months | Mahindra Marazzo Sales |
| मई 2024 | 16 यूनिट्स |
| अप्रैल 2024 | 20 यूनिट्स |
| मार्च 2024 | 51यूनिट्स |
| फरवरी 2024 | 51यूनिट्स |
| जनवरी 2024 | 32 यूनिट्स |
खराब बिक्री के पीछे क्या रहे कारण ?
मराजो का साइज़ और इंजन ग्राहकों को लुभाने में असल साबित हुए। यह बहुत ही हैवी एमपीवी लगती थी लेकिन इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता था। ग्राहकों को उम्मीद थी कि इसमें कम से कम 2.0L या 2.2L का डीजल इंजन कम से कम मिले।
इसके अलावा इस गाड़ी का डिजाइन इसकी असफलता का मुख्य कारण बना। मराजो में 17 इंच की अलॉय व्हील्स और शार्क टेल से इंस्पायर्ड LED टेललैम्प्स दिए गए थे जिनका डिजाइन औसत था। कंपनी ने भी इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च ही नहीं किया।
इंजन और पावर
मराजो में 1.5 लीटर का टर्बो चार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया था जो 120.9 बीएचपी की पावर देता था। यह इंजन 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस था, लेकिन इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा नहीं थी। एक लीटर में 18 किलोमीटर से लेकर 22 किलोमीटर के बीच में माइलेज ऑफर करता था। इंजन दमदार जरूर था पर इस गाड़ी के साथ यह ठीक से सेट नहीं हो पाया।
सेफ्टी फीचर्स
मराजो में सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, 2 एयरबैग, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक्स, रियर पार्किंग सेंसर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट, 10.6 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, कीलैस एंट्री, और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिलते थे। क्रैश टेस्ट में Mahindra Marazzo को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है। इस गाड़ी की कीमत 14.39 लाख रुपये से लेकर 16.80 लाख रुपये तक थी।
यह भी पढ़ें: 560km की रेंज, 4 बैटरी ऑप्शन, स्कोडा लॉन्च करेगी सस्ती नई इलेक्ट्रिक SUV
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 hr ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
5 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines