Mahindra: ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा ऑटो ने जुलाई 2022 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। और इसनें ताबड़तोड़ सेल की है जहां 27,854 एसयूवी महिंद्रा ने कारें बेची है, वहीं पैसेंजर गाड़ियों की 56158 सेल की है। तो आइए बात करते है पूरे सेल के आकड़े की…
ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा ऑटो पिछले महीने जुलाई 2022 की पैसेंजर और कॉमर्शियल vehicle सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। महिंद्रा ने जहां एसयूवी सेगमेंट में 27,854 एसयूवी पिछले महीने बेची हैं, वहीं महिंद्रा ऑटो ने कुल 56,158 गाड़ियां बेची हैं। महिंद्रा भारत में एक्सयूवी700, बोलेरो, स्कॉर्पियो, थार और एक्सयूवी300 जैसी कई एसयूवी बेचती है। आपको बताते है महिंद्रा ऑटो जुलाई 2022 सेल्स रिपोर्ट की खास बातें..
पैसेंजर vehicle सेगमेंट में कुल 28053 यूनिट की सेल की है। पैसेंजर वीइकल्स की बात करें तो एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा ने पिछले महीने कुल 27854 और कार-वैन सेगमेंट में 199 यूनिट बेचे। महिंद्रा की एसयूवी की बिक्री में जुलाई में सालाना 33 फीसदी और मंथली 4.36 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, कार और वैन की बिक्री में कमी देखने को मिली है। महिंद्रा ने बीते जुलाई में 2,798 यूनिट पैसेंजर वीइकल्स एक्सपोर्ट किए हैं।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में एसयूवी महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को पेश किया तो एक रिकॉर्ड बना दिया एक मिनट के अंदर ही 25000 यूनिट बुक हुई 30 मिनट में 18000 करोड़ रुपये मूल्य की एक लाख स्कॉर्पियो-एन बुक हो गई। वहीं, पिछले साल लॉन्च एक्सयूवी700 की एक साल के अंदर ही 1.5 लाख यूनिट बुक हो चुकी है और एक लाख से ज्यादा लोग इसकी डिवीलरी का इंतजार कर रहे हैं। भारत में महिंद्रा बोलेरो और थार के साथ ही एक्सयूवी300 जैसी एसयूवी की भी अच्छी बिक्री होती है। इस महीने 15 अगस्त को महिंद्रा की 5 इलेक्ट्रिक कारों के कॉन्सेप्ट मॉडल से पर्दा उठने वाला है।
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
9 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
11 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
12 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines