LML Electric Scooter in Auto Expo 2023: दोपहिया वाहन निर्माता एलएमएल देश में अपना कारोबार बंद करने के 5 साल बाद वापसी कर रही है। कंपनी ने खुलासा किया है कि वो इस महीने लाइव ऑटो एक्सपो में अपने दो नए इलेक्ट्रिक्स का प्रदर्शन करेगी, जिसमें एक एलएमएल स्टार इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा।
कंपनी ने अपनी वापसी के मौके पर ओरियन, मूनशॉट और स्टार जैसे तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए। इसी साल लॉन्च किया जाएगा LML द्वारा प्रदर्शित किया जाने वाला स्टार इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड (LML Electric Scooter) की वापसी के बाद पहला उत्पाद होगा जिसके इसी साल लॉन्च होने की उम्मीद है।
और पढ़िए –Auto News: डेली 2000 यूनिट्स बिकती थी, अब इस दुपहिया का आ रहा EV मॉडल, जानें इसके बारे में सब कुछ
एलएमएल स्टार कैसा होगा?
स्टार इलेक्ट्रिक-स्कूटर को डुअल-टोन थीम के साथ फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दिया गया है। इसमें डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप देखने को मिलेंगे साथ ही इसमें हॉरिजॉन्टल इंडिकेटर भी दिए जाएंगे. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के रियर में टेलिस्कोपिक फोर्क्स फ्रंट सस्पेंशन के साथ मोनोशॉक, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, राइड मोड्स, डुअल डिस्क ब्रेक्स, रिवर्स मोड और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम TPMS जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
आपको कितनी रेंज मिलेगी?
फिलहाल इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के टेक्निकल फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, इसके 120 किमी तक की रेंज के साथ आने की उम्मीद है। इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा हो सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू हो सकती है।
किससे होगा मुकाबला?
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला TVS iCube और Simple One जैसे मॉडल्स से हो सकता है। सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.8kWh रिमूवेबल डुअल बैटरी सेटअप मिलता है। इस बैटरी को 75 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। इस स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपये है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 hr agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
5 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
7 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
9 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines