Land Rover Defender: डिफेंडर बिग साइज एसयूवी है, इन दिनों मार्केट में इसका जबरदस्त क्रेज है। लोगों की इसके लिए दीवानगी का इस बात से पता चलता है कि एनसीआर में तीन भाइयों ने एक साथ इसे खरीदा है। तीनों भाइयों का इसकी डिलीवरी के दौरान का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। कार लवर्स जमकर इस वीडियो को लाइक और शेयर कर रहे हैं। लोग कमेंट में तीनों भाइयों के शौक और प्यार के बारे में कमेंट कर रहे हैं। वहीं, कार लवर्स Land Rover Defender की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए आपको कार के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।
बता दें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में भी Land Rover चलती है। बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियों के पास भी ये कार है। हाल ही में कंपनी ने Land Rover Defender के Octa वेरिएंट से पर्दा उठाया था।
ये भी पढ़ें: Honda की गाड़ियों पर बंपर छूट, इस कार को खरीदने पर बचेंगे 1.14 लाख
Land Rover Defender की कीमत
Land Rover Defender Octa बाजार में 2.65 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। बता दें इस कार में हाई स्पीड के लिए V8 थ्री सिलेंडर इंजन आता है। कंपनी इसके अलग-अलग वेरिएंट में 1997 cc से लेकर 4999 cc तक का पावर इंजन ऑफर करती है।
Land Rover Defender को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग
इस धाकड़ कार के अलग-अलग मॉडल में 296 से 518 bhp तक की पावर और 400 से 650 Nm तक का टॉर्क जनरेट होता है। कंपनी इसमें 11 कलर ऑप्शन ऑफर कर रही है। कार को EURO NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है।
Land Rover Defender में 218 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस
ये 5 सीटर SUV कार है, जिसमें 218 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है। ये कार 4WD और AWD दोनों ड्राइव ऑप्शन में आती है। Land Rover Defender में 11.4 इंच का प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। ये कार फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और सराउंड-व्यू कैमरा के साथ आती है। इसमें 14वें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स दी गई हैं।
ये भी पढ़ें: 28kmpl की माइलेज, 7.49 लाख कीमत, हर महीने 4000 लोग खरीद रहे Hyundai की ये न्यू जनरेशन सेडान कार
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
14 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
15 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
19 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
20 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
20 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines