KTM 890 Adventure R Launch Date Price in India: ऑटो मोबाइल के क्षेत्र में दमदार इंजन की मोटरसाइकिल ने एंट्री की है जिसके सामने कार का इंजन भी कुछ नहीं है। केटीएम इंडिया (KTM India) की ओर से अपने लेटेस्ट एडवेंचर बाइक से पर्दा हटा दिया गया है।
कंपनी ने इंडिया बाइक वीक 2022 (India Bike Week 2022) के दौरान अपनी आगामी बाइक से पर्दा हटाया है, जिसका नाम केटीएम 890 एडवेंचर आर (KTM 890 Adventure R) है। इसकी कीमत (KTM 890 Adventure R Price in India) और इसे इंडिया में कब लॉन्च (KTM 890 Adventure R Launch Date in India) किया जाएगा? फिलहाल, कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है, लेकिन अपने नए स्टाइल और फीचर्स के साथ यह बाइक आते ही युवा दिलों की धड़कन बन गई है। आइए इसके बारे में सामने आई डिटेल्स जानते हैं। जानते हैं।
Apache RTR 160 4V: आ गया अपाचे का नया स्पेशल एडिशन, देखकर ही खरीदने का करेगा मन!
KTM 890 Adventure R में कार से भी पवारफुल इंजन!
केटीएम 890 एडवेंचर आर मोटरसाइकिल में कई बेहतरीन टूरिंग कैपेसिटी है जो इसमें 889cc और पैरेलल-ट्विन इंजन का पावर देती है। मारुति सुजुकी अल्टो 800 (Maruti Suzuki Alto 800) की तुलना में इसका इंजन काफी पावरफुल है।
मारुति अल्टो 800 में 796cc इंजन का पावर मिलता है, जबकि नई केटीएम एडवेंचर आर में 889cc इंजन का पावर है। इसका इंजन 104 bhp और 100 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
Hero MotoCorp Price Hike: दिसंबर से महंगे हो जाएंगे दोपहिया वाहन, जानें क्या है वजह
KTM 890 Adventure R Features
फीचर्स अगर बात करें तो 2023 केटीएम 890 एडवेंचर आर में 6 स्पीड गियरबॉक्स है, जिसके नीचे की ओर स्टील ट्यूब फ्रेम दिया गया है। इस मोटरसाइकिल में प्रोग्रेसिव डैंपिंग सिस्टम रियर शॉक है। इसके फ्रंट में WP USD फोर्क समेत रियर में WP सोर्स मोनोशॉक दिया जाएगा। इसका बैक और फ्रंट दोनों यूनिट एडजस्टेबल के साथ है। इसमें फ्लैट सीट, हैंडलबार, एक अपस्वैप्ट एग्जॉस्ट और नकल गॉर्ड जैसे फीचर्स हैं।
दूसरे फीचर्स की बात करें तो केटीएम 890 एडवेंचर आर में राइड मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS और बहुत सारे राइडिंग एड हैं। 2023 मॉडल के दूसरे अपग्रेड में नई TFT स्क्रीन और टॉगल स्विच समेत कई राइडिंग मोड और अन्य सेटिंग शामिल हो सकते हैं।
ये आगामी एडवेंचर मोटरसाइकिल वर्टिकल स्टैक एलईडी हेडलैंप और लंबी विंडस्क्रीन के साथ है। सेफ्टी के तौर पर इसमें हैंडलबार गार्ड और बैली पैन है। हर साल की तरह इस साल आयोजित होने वाले इंडिया बाइक वीक में केटीएम 890 एडवेंचर आर को शोकेस किया गया है। बताया जा रहा है कि लॉन्च के बाद ये बाइक Ducati Multistrada V2 और Triumph Tiger 900 जैसी बाइकों को टक्कर दे सकती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
7 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
10 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
14 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines