KTM VS BMW: KTM अपनी बाइक में धांसू फीचर्स देता है। वहीं, BMW अपने धाकड़ इंजन के लिए जाना जाता है। आइए आज आपको दोनों की 300 सीसी सेगमेंट की बाइक KTM 390 Adventure और BMW G310 RR के कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
BMW के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक
बीएमडब्ल्यू की यह बाइक महज 7.17 सेकंड में 0 to 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें स्प्लिट-सीट सेटअप, फ्रंट में यूएसडी टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक सेटअप है। बाइक में कुल वजन 174 kg है और इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। BMW G 310 RR में 6 स्पीड ट्रांमिशन मिलता है। इसमें LED हेडलाइट, LED टर्न इंडिकेटर, टेल लाइट मिलते हैं। इसमें डिजिटल कंसोल मिलता है। सेफ्टी के लिए इसके दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिया गया है।
17 इंच के अलॉय व्हील मिलते है
बाइक में 312.2cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 34 bhp का पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क देता है। बाइक शुरूआती कीमत 3,54,534 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें दो वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम है। बाइक की सीट हाइट 811 mm की है। इसमें डबल चैनल ABS, 17 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं।
KTM में 14.5 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक
केटीएम में 373 cc का धाकड़ इंजन दिया गया है। यह इंजन 43.5 bhp की पावर और 37 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 14.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इस डैशिंग बाइक में 19 इंच के बड़े अलॉय व्हील और बवाल फीचर्स दिए गए हैं। बाइक के फ्रंट में 19 और रियर में 17 इंच के एल्यूमिनियम स्पोक व्हील्स दिए गए हैं।
2023 KTM 390 Adventure
टॉप मॉडल की कीमत 3.60 लाख रुपये एक्स शोरूम
बाइक में फोर स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसमें कूलिंग कर्व्ड रेडिएटर है। KTM 390 adventure शुरूआती कीमत 2.80 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। इसके तीन वेरिएंट मिलते है और इसका मिलेंगे। इसका टॉप मॉडल 3.60 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर मिलेगा। बाइक में फुल स्पिल्ट एलईडी हैडलैंप, टीएफटी डिस्प्ले, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, राइडिंग मोड्स, कॉर्नरिंग एबीएस, ऑरोडिंग एबीएस, यूएसबी जैसे फीचर्स हैं।
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
7 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
8 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines