हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kia ने शोकेस की अपनी EV9, अप्रैल में होगी पेश, जानें कीमत

विज्ञापन
kia ev 9

EV Cars: Kia ने अपनी मोस्ट अवेटेड EV9 शोकेस की है। जिसके बाद एक बार फिर इसके लुक्स और दमदार इंजन की चर्चा हो रही है। दरअसल, कंपनी ने हाल ही में कार के प्रोडक्शन रेडी मॉडल को शोकेस किया है। कंपनी Kia EV9 को अगले माह अप्रैल के पहले सप्ताह में न्यूयॉर्क में पेश करेगी।

कार फास्ट चार्जर से महज सात मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है

हाल ही में कंपनी ने Kia EV9 का टीजर लॉन्च किया था। यह कार फास्ट चार्जर से महज सात मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। इसमें 77.4kWh की लिथियम-आयन पॉलीमर बैटरी पैक देखने को मिलेगी। जो जबरदस्त पावर जेनरेट करती है।

ev 9

विज्ञापन

कार पूरी तरह ऑटोमेटिक है, कार के एक्सटीरियर में फ्लैशी-एल शेप्ड डीआरएल मिलेंगे 

कोरियाई कार निर्माता कंपनी Kia ने कार के फीचर्स और कीमत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है। सिंगल चार्ज में यह कार करीब 483 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है। कार देखो वेबसाइट के अनुसार कार शुरूआती कीमत 80 लाख रुपये एक्स शोरुम हो सकती है। यह कार पूरी तरह ऑटोमेटिक होगी। इसके एक्सटीरियर में फ्लैशी- एल शेप्ड डीआरएल और ग्रिल पर Pixel LED लाइट्स दी गई हैं। कार E-GMP प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी। अनुमान है भारत में यह कार साल 2025 तक लॉन्च होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola