Kia all-new Carnival Limousine: किया इंडिया अब अपनी ऑल-न्यू कार्निवल लिमोसिन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 3 अक्टूबर इसे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी बुकिंग 16 सितंबर को शुरू की थी और 24 घंटों के भीतर ही इसे 1,822 प्री-ऑर्डर प्राप्त हो गये हैं। कार्निवल लिमोसिन की बुकिंग राशि 2 लाख रुपये रखी गई है। यह एक लग्जरी एमपीवी है जो अपने कम्फर्ट और फीचर्स के लिए जानी जाती है। लॉन्च से पहले इस गाड़ी के कुछ फीचर्स सामने आ गये हैं। आइये जानते हैं…
संभावित कीमत
ऑल-न्यू कार्निवल लिमोसिन की एक्स-शोरूम कीमत 45 लाख रुपये से शुरू हो सकती है, जबकि कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नही दी है। कार्निवल को मिली जबरदस्त बुकिंग को लेकर कंपनी ने कहा कि नई कार्निवल नए स्टैंडर्ड स्थापित कर रही है। हमें विश्वास है कि कार्निवल लिमोसिन इस सेगमेंट को फिर से ऊपर लेकर जाएगी।
पावरफुल इंजन
इंजन की तो नई कार्निवल में 2.2-लीटर, 4-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलेगा जो 200PS की पावर और 440Nm का टॉर्क जनरेट है। यह इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। सेफ्टी के लिए इस गाड़ी में 8 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और ADAS 2 सूट जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें आपको अलग-अलग सीट का ऑप्शन मिलेगा।
नया डिजाइन-नए फीचर्स
इस बार नई कार्निवल अपने डिजाइन लेकर स्पेस और परफॉरमेंस के मामले में ग्राहकों को पसंद आ सकती है। इस बार यह पूरी तरह से बदल जाएगी। कंपनी का दावा है कि इस बार यह अपने यूनिक डिजाइन और सेगमेंट-फर्स्ट टेक्नोलॉजी के दम पर ग्राहकों को पसंद आएगी। ग्राहकों की सुविधाओं के लिए इसमें कई लाजवाब फीचर्स को शामिल किया जायेगा।
इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया जायेगा। इसमें 12 स्पीकर्स मिलेंगे। कार्निवल में एम्बिएंट लाइटिंग के साथ वेंटिलेटेड सीटें मिलेगी जिसमें मसाज फंक्शन की भी सुविधा मिलेगी। यानी लम्बा सफ़र और भी मजेदार होगा। इस गाड़ी में डिजिटल रियर-व्यू मिरर भी मिलेगा।
इस बार कार्निवल का फ्रंट और रियर लुक पूरी तरह से बदलाव जाएगा। इसमें LED हेडलैंप, LED DRLs, रिक्वेस्ट सेंसर और नए एलॉय व्हील मिलेंगे। कार की सीटें न सिर्फ साइज़ में बड़ी होंगी बल्कि ये आरामदायक भी होने वाली हैं।
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
13 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines