Kawasaki Bikes: कावासाकी अपनी स्टाइलिश टू व्हीलर के लिए मशहूर है। जापान की टू व्हीलर निर्माता यह कंपनी अपनी बाइकों में हाई पावर इंजन देती है। इसी सेगमेंट में कंपनी की एक बाइक है Kawasaki W175. रेट्रो स्टाइल लुक्स वाली इस बाइक में 177 cc का धाकड़ इंजन मिलता है।
5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
कावासाकी W175 में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है जो सड़क पर हाई स्पीड जेनरेट करती है। इस बाइक में कुल वजन 135 kg है। जिससे इसे राइडर के लिए कंट्रोल करना आसान है। इसमें बड़ा 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। जिससे लंबे सफर बाइक चलाने में कोई दिक्कत नहीं होती।
Kawasaki W175
कावासाकी W175 की सीट हाइट 790 mm
बाइक की सीट हाइट 790 mm है यह बाइक 12.8 bhp की हाई पावर जेनरेट करती है। जिससे यह सिटी, खराब रास्तों दोनों जगहों पर यह बाइक हाई परफॉमेंस देती है। कंपनी के मुताबिक Kawasaki W175 cruiser bike है। बाजार में यह बाइक शुरूआती कीमत 1,80,056 लाख रुपये एक्स शोरूम में उपलब्ध है।
फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक के साथ एंटी लॉकिंग सिस्टम
बाइक के 2 वेरिएंट (Standard और Special Edition) और 2 कलर ऑप्शन मिलते हैं। बाजार में इसका टॉप वेरिएंट 1,82,306 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें BS6 इंजन है जो 13.2 Nm की टॉर्क जेनरेट करता है। इसके फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें एंटी लॉकिंग सिस्टम है। बाजार में यह बाइक Royal Enfield Hunter 350 और TVS Ronin को टक्कर देती है।
हैलोजन हेडलाइट और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
बाइक का सिंगल सिलेंडर इंजन सड़क पर 6,000 rpm तक देता है। इसमें डबल-क्रैडल चेसिस , टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन रियर स्प्रिंग्स सस्पेंशन है, जो लोगों की यात्रा आरादायक बनाता है। इसमें सिंगल-चैनल ABS, हैलोजन हेडलाइट, हैलोजन टेललाइट, पारंपरिक टर्न इंडिकेटर्स और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पैक दिया गया है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines